Engineer

Engineer - ख़बरें

  • Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
    Hisense ने भारत में अपनी नई UR8S RGB MiniLED TV Series लॉन्च की है। यह फ्लैगशिप सीरीज 55, 65 और 75 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपये है। टीवी में RGB MiniLED टेक्नोलॉजी के साथ Hi-View AI Engine RGB प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 180Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट मिलता है। ऑडियो के लिए 2.1.2 Multi-Channel Surround Sound सिस्टम दिया गया है। टीवी Dolby Vision, Dolby Atmos, IMAX Enhanced और Filmmaker Mode सपोर्ट करता है। लॉन्च ऑफर में 10,000 रुपये तक कैशबैक और 2 साल की वारंटी शामिल है।
  • पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
    Full-Stack AI Engineer की नौकरी के लिए एक अनोखे इंटरव्यू टेस्ट का स्क्रीनशॉट Reddit पर चर्चा में है। शेयर किए गए दस्तावेज में उम्मीदवार से कम से कम एक ECQ यानी Eyes-Closed Question पूछने को कहा गया है। इस दौरान उम्मीदवार को स्क्रीन शेयरिंग बंद करके आंखें बंद करनी होती हैं और इंटरव्यूअर सवाल पढ़कर सुनाता है। उम्मीदवार को बिना किसी विजुअल सहायता के जवाब देना होता है। इंटरव्यूअर को आंखें खुली और बंद होने के दौरान उम्मीदवार की जवाब देने की fluency में किसी बदलाव को नोट करने का निर्देश भी दिया गया है। हालांकि, स्क्रीनशॉट में संबंधित कंपनी का नाम स्पष्ट नहीं है।
  • Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
    इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Realme का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 156.2 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और नौ घंटे तक की गेमिंग उपलब्ध कराएगी। इस स्मार्टफोन में 256 GB की स्टोरेज होगी। इसमें Realme की ओर से डिवेलप किया गया Flux Engine होगा।
  • Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
    Redmi K100 Pro में कस्टम ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन में अलग AI गेमिंग ग्राफिक्स चिप भी दिया जाएगा। Redmi की इंटरनल टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 40,95,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का संयुक्त स्कोर मिला है। Redmi K100 Pro में 'Raging Engine' दिया जाएगा, जिससे इस स्मार्टफोन के प्रदर्शन में सुधार होने का दावा किया गया है।
  • बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
    Force Motors ने भारत में नई Urbania Deluxe लॉन्च की है, जो कंपनी की प्रीमियम पैसेंजर वैन लाइनअप का नया स्टैंडर्ड मॉडल होगी। इसमें Mercedes-डेराइव्ड 2.6-लीटर टर्बो डीजल इंजन, 9-इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 8-स्पीकर DTS ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा वैन में ESP, ABS, EBD, एयरबैग और सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट जैसी सेफ्टी सुविधाएं भी मिलती हैं। Force Urbania Deluxe को भारत में ₹28.7 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
  • GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी
    GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को आगामी परीक्षा और उससे संबंधित जरूरी जानकारी प्रदान करेगी। अब उम्मीदवार gate2027.iitm.ac.in पर जाकर लेटेस्ट नोटिफिकेशन, रजिस्ट्रेशन शेड्यूल, परीक्षा की तारीख, सिलेबस में बदलाव समेत अन्य जरूरी जानकारी पा सकते हैं। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 का आयोजन IIT मद्रास करने वाला है।
  • ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
    पिछले कुछ महीनों में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशंस से जुड़े ISRO के 100 से अधिक वैज्ञानिकों के इस्तीफा देने या वॉलेंटरी रिटारमेंट लेने की रिपोर्ट है। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस ने ISRO के बड़े सेंटर्स से महत्वपूर्ण मिशंस से जुड़े वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स के इस्तीफे या वॉलेंटरी रिटारटमेंट के निवेदनों को नियमित तौर पर स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया है।
  • भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारतीयों के लिए ऑनलाइन जानकारी खोजने का मुख्य साधन बनता जा रहा है। YouGov की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसका शीर्षक 'How AI is Changing Online Discovery in 2026' है। शहरी भारत में ऑनलाइन जानकारी खोजने वाले 89% लोग किसी न किसी तरह से AI असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हैं।
  • इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
    Noise ने भारत में अपना पहला स्क्रीनलेस वियरेबल REP Band लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है और प्री-बुकिंग 8 जुलाई से शुरू होगी। यह डिवाइस NoiseFit ऐप के जरिए AI आधारित हेल्थ इनसाइट्स, स्लीप एनालिसिस, रिकवरी स्कोर और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं बिना किसी सब्सक्रिप्शन के उपलब्ध कराता है। इसमें भारतीय स्किन टोन के लिए ऑप्टिमाइज्ड ऑप्टिकल सेंसर, ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन, 6-Axis Motion Engine और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
  • Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
    Hisense ने भारतीय बाजार में E8S 144Hz ULED Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। यह सीरीज 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी। नई टीवी सीरीज में ULED Mini-LED डिस्प्ले, Full Array Local Dimming, 144Hz रिफ्रेश रेट और Hi-View AI Engine जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑडियो के लिए इसमें Devialet-ट्यूनड बिल्ट-इन सबवूफर मिलता है। टीवी VIDAA Smart OS पर चलता है और HDR10+ Adaptive, Dolby Vision IQ तथा Filmmaker Mode को सपोर्ट करता है। Hisense E8S सीरीज की शुरुआती कीमत 57,990 रुपये रखी गई है और यह Amazon व Flipkart पर उपलब्ध होगी।
  • Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
    आगामी स्मार्टफोन में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल Sony कैमरा ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ होगा। इस कैमरा के साथ Realme का LumaColor IMAGE Engine दिया जाएगा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग के इस्तेमाल से टेक्सचर और डायनैमिक रेंज में सुधार हो सकता है। यह स्मार्टफोन RAW HDR प्रोसेसिंग और कस्टम व्हाइट बैलेंस ट्यूनिंग को सपोर्ट करेगा।
  • Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
    Amazon ने भारत में Amazon Future Engineer प्रोग्राम के तहत नई स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसके तहत 2026 में 500 छात्राओं को चुना जाएगा, जिन्हें चार साल में ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह स्कॉलरशिप कम आय वाले परिवारों की उन छात्राओं के लिए है, जो कंप्यूटर साइंस या संबंधित ब्रांच में B.E. या B.Tech कर रही हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स को लैपटॉप, टेक्निकल ट्रेनिंग, मेंटरशिप और Amazon में पेड इंटर्नशिप का मौका भी मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को टेक इंडस्ट्री के लिए तैयार करना है।
  • लॉन्च सही, लेकिन सैटेलाइट पहुंचा कहीं और! जानें क्या हुआ Blue Origin के मिशन में
    Blue Origin के New Glenn रॉकेट की हालिया लॉन्चिंग फेल हो गई, जिससे सैटेलाइट सही ऑर्बिट में नहीं पहुंच पाया। कंपनी के मुताबिक, अपर स्टेज के एक इंजन ने पर्याप्त थ्रस्ट नहीं दिया, जिसके चलते मिशन प्रभावित हुआ। यह लॉन्च फ्लोरिडा से किया गया था और फर्स्ट स्टेज बूस्टर सफलतापूर्वक लैंड भी कर गया था। घटना के बाद रॉकेट की आगे की लॉन्चिंग फिलहाल रोक दी गई है और जांच जारी है। यह सैटेलाइट AST SpaceMobile के नेटवर्क का हिस्सा बनने वाला था, जो डायरेक्ट सैटेलाइट-टू-स्मार्टफोन कनेक्टिविटी पर काम कर रहा है।
  • AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
    आज सर्च का तरीका तेजी से बदल रहा है और ChatGPT, Google Gemini जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को सीधे जवाब मिलने लगे हैं। ऐसे में ब्रांड्स के लिए जरूरी हो गया है कि उनका कंटेंट सिर्फ लिंक के रूप में नहीं, बल्कि AI के जवाब का हिस्सा बने। Neurorank जैसे टूल्स इस बदलाव को समझने में मदद करते हैं, जबकि Microsoft Copilot जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भरोसेमंद और साफ कंटेंट ज्यादा अहम हो गया है।
  • AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
    India AI Impact Summit 2026 के बीच Reliance Jio की AI डिवीजन ने टॉप टैलेंट की तलाश तेज कर दी है। Chief AI Scientist Gaurav Aggarwal ने समिट में मौजूद हाई स्किल्ड डेवलपर्स, जिन्हें उन्होंने “cracked engineers” कहा, को सीधे अप्रोच करने का निमंत्रण दिया है। उनके मुताबिक AI मॉडल, ऑप्टिमाइजेशन और प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट पर काम कर रहे इंजीनियर्स को रिक्रूटमेंट टीम से फास्ट ट्रैक इंट्रो दिया जा सकता है। यह कदम Jio के AI इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े स्केल पर डिप्लॉयमेंट की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »