• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • एलन मस्क की कंपनी में जॉब! xAI में इंजीनियर्स की भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

एलन मस्क की कंपनी में जॉब! xAI में इंजीनियर्स की भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

AI स्टार्टअप xAI हार्डकोर इंजीनियर्स की तलाश में है।

एलन मस्क की कंपनी में जॉब! xAI में इंजीनियर्स की भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

Elon Musk अपने AI स्टार्टअप xAI के लिए कर्मचारी खोज रहे हैं।

ख़ास बातें
  • xAI हार्डकोर इंजीनियर्स की तलाश में है
  • भविष्य के AI को और अधिक उन्नत बनाने वाले इंजीनियर्स की तलाश
  • AI रिसर्च इंजीनियर, इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट, डेटा एक्सपर्ट्स की मांग
विज्ञापन

अरबपति एलन मस्क की कंपनी में जॉब करने का मौका है! SpaceX और Tesla जैसी दिग्गज कंपनियों के मालिक Elon Musk अपने AI स्टार्टअप xAI के लिए कर्मचारी खोज रहे हैं। xAI में पिछले काफी समय से भर्तियां चल रही हैं। एक बार फिर से एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि उनकी कंपनी xAI में इंजीनियर्स की जरूरत है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि xAI में कौन से पदों के लिए भर्ती है और उसकी क्या योग्यता है। 

Elon Musk ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट किया है। इसमें कहा गया है कि उनका AI स्टार्टअप xAI हार्डकोर इंजीनियर्स की तलाश में (via) है। उनको भविष्य के AI को और अधिक उन्नत बनाने वाले इंजीनियर्स की तलाश है। मस्क की कंपनी में ये वैकेंसी विभिन्न तरह के रोल के लिए निकली हैं। इसमें मॉडल रिसर्च से लेकर रोबोटिक्स के लिए ट्रेनिंग सिस्टम तक शामिल है। अगर आप भी इन जॉब्स के लिए इच्छुक हैं तो x.ai/careers पर जाकर विजिट कर सकते हैं। यहां पर कंपनी ने पदों की जानकारी दी है। वर्तमान में कंपनी AI रिसर्च इंजीनियर, इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट, और डेटा एक्सपर्ट्स के लिए हायरिंग कर रही है। आवेदन सीधे X के माध्यम से प्रोसेस किए जा सकते हैं। 

xAI बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसलिए इस भर्ती अभियान का आना कोई हैरानी की बात नहीं है। कंपनी ऐसे ही फास्ट वर्कर्स की तलाश कर रही है, जैसा कि खुद कंपनी की स्पीड है। हाल ही में कंपनी ने अपने लेटेस्ट AI मॉडल Grok-4 को X Premium+ में इंटीग्रेट करके लॉन्च किया है। कंपनी ग्लोबल लेवल पर अपनी रिसर्च और डेटा टीमों का विस्तार कर रही है। इसमें ट्रेनिंग और इंटरफेरेंस दोनों ही को बढ़ाने वाली भूमिकाओं के लिए लगातार तलाश की जा रही है। 

मस्क का xAI कोई मामूली लक्ष्य लेकर नहीं चल रहा है। कंपनी कंप्यूटिंग के क्षेत्र में बड़ा दांव चलने जा रही है। मस्क ने हाल ही में खुलासा किया था कि कंपनी अगले पाँच वर्षों में 5 करोड़ Nvidia H100 सीरीज के GPU बनाने का टारगेट लेकर चल रही है। यह एक ऐसा बुनियादी ढांचागत पैमाना है बड़े-बड़े तकनीकी दिग्गज को भी हैरानी में डाल सकता है। .

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »