• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO Neo 11: गेमर्स के लिए आया मिड रेंज फोन, इसमें है 7500mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम, जानें कीमत

iQOO Neo 11: गेमर्स के लिए आया मिड-रेंज फोन, इसमें है 7500mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम, जानें कीमत

iQOO Neo 11 को चीन में कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल में CNY 2,599 (लगभग 32,500 रुपये) है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है।

iQOO Neo 11: गेमर्स के लिए आया मिड-रेंज फोन, इसमें है 7500mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम, जानें कीमत

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 11 को चीन में चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • बेस मॉडल में CNY 2,599 (लगभग 32,500 रुपये) है
  • टॉप-एंड 16GB + 1TB कॉन्फिगरेशन का प्राइस CNY 3,799 (करीब 47,000 रुपये)
  • इसमें iQOO का खुद का डेवलप किया Monster Super-Core Engine और Q2 चिप शामिल
विज्ञापन

iQOO ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO Neo 11 चीन में लॉन्च कर दिया है। स्पेसिफिकेशन्स के लिहाज से नया फोन हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और पावर यूजर्स को टार्गेट करता है। इसमें Qualcomm का फ्लैगशिप प्रोसेसर, 144Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे आर्कषक हार्डवेयर्स हैं। बैटरी साइज 7500mAh है और बेहतर गेमिंग के लिए यह 25.4ms का टच रिस्पॉन्स टाइम लेकर आता है। iQOO ने इसमें खुद का डेवलप किया हुआ Monster Super-Core Engine और Q2 चिप दिया है, जो गेमिंग के लिहाज से फोन की परफॉर्मेंस को और अधिक स्मूथ बनाने का दावा करता है।

iQOO Neo 11 price, availability

iQOO Neo 11 को चीन में कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल में CNY 2,599 (लगभग 32,500 रुपये) है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। अन्य कॉन्फिगरेशन में 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB वेरिएंट्स शामिल हैं, जिनकी कीमतें क्रमश: CNY 2,999 (करीब 38,500 रुपये), CNY 2,899 (लगभग 36,000 रुपये), CNY 3,299 (लगभग 41,000 रुपये) और CNY 3,799 (करीब 47,000 रुपये) है। 

iQOO Neo 11 को Chi Guangbai, Shadow Black, Facing the Wind और Pixel Orange (सभी नाम चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन चीन में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

iQOO Neo 11 specifications

iQOO Neo 11 की सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद गेमिंग-सेंट्रिक हार्डवेयर है। स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है, जिसके साथ LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टाइप को जोड़ा गया है। चिपसेट के साथ बेहतर गेमिंग के लिए कंपनी ने इसमें खुद का डेवलप किया हुआ Monster Super-Core Engine और Q2 चिप भी शामिल किया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 2K पैनल मिलता है और फोन 7500mAh बैटरी के साथ आता है, जो 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन थर्मल कंट्रोल के लिए 8K वेंपर चेंबर कूलिंग सिस्टम से लैस आता है।

iQOO Neo 11 Android 16 बेस्ड OriginOS 6 के साथ शिप होगा। इसमें 6.82-इंच 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 3200Hz टच सैंपलिंग रेट और 25.4ms टच रिस्पॉन्स टाइम सपोर्ट करता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP (OIS के साथ) मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, GLONASS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट शामिल है। फोन Ultrasonic 3D फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है और कंपनी ने दावा किया है कि इसे IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग प्राप्त है। फोन का वजन लगभग 216 ग्राम है और यह 8.05mm मोटा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »