Elon Musk News

Elon Musk News - ख़बरें

  • Elon Musk आम जनता के लिए ला रहे हैं सैटेलाइट फोन? नए दावे ने खोल दिए राज!
    SpaceX के संभावित IPO से पहले Starlink बिजनेस से जुड़े नए प्लान्स सामने आए हैं। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Starlink की पहुंच बढ़ाने के लिए नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज पर काम कर रही है, जिनमें Starlink फोन, डायरेक्ट टू डिवाइस इंटरनेट और स्पेस ट्रैकिंग सर्विस शामिल हो सकती हैं। हालांकि SpaceX ने इन योजनाओं को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Elon Musk ने भी हाल ही में साफ किया है कि फिलहाल SpaceX किसी फोन पर काम नहीं कर रही है, लेकिन भविष्य में इस तरह का आइडिया पूरी तरह खारिज नहीं किया गया है।
  • Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
    Elon Musk की AI कंपनी xAI ने अपने जेनरेटिव वीडियो टूल Grok Imagine का नया वर्जन 1.0 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह टूल अब 720p रेजोल्यूशन में 10 सेकंड तक के वीडियो जनरेट कर सकता है और इसमें ऑडियो क्वालिटी को भी बेहतर बनाया गया है। xAI ने दावा किया है कि बीते 30 दिनों में Grok Imagine से 1.245 बिलियन वीडियो बनाए गए हैं। यह लॉन्च ऐसे समय पर हुआ है, जब AI वीडियो जनरेशन मार्केट में OpenAI और Google जैसी कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज होती जा रही है।
  • मोबाइल टावर की जरूरत हो जाती खत्म, लेकिन Elon Musk के सपने पर भारत ने लगाया ब्रेक!
    Starlink को भारत में अपनी एडवांस सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, खासकर Direct-to-Device यानी D2D कनेक्टिविटी के लिए दोबारा रेगुलेटरी अप्रूवल लेना पड़ सकता है। ET की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को IN-SPACe के पास नए फीचर्स के लिए अलग से आवेदन करना होगा। फिलहाल Starlink को सिर्फ Gen 1 कंस्टीलेशन के तहत पारंपरिक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड की मंजूरी मिली है। Gen 2 कंस्टीलेशन में शामिल D2D जैसे फीचर्स को भारत में अभी अनुमति नहीं है, क्योंकि इसके लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार नहीं किया गया है।
  • AI ने दिलवाया Rs 72 लाख का ईनाम! कंपनी के कर्मचारी को Elon Musk ने दिया बड़ा गिफ्ट
    Elon Musk इन दिनों अपनी AI कंपनी xAI पर खासा फोकस कर रहे हैं। टीम में काम करने वाले कर्मचारी सुलेमान खान ने खुलासा किया है कि उनके सहयोगी Tyler को एलन मस्क ने 24 घंटे के भीतर एक टास्क करने का लक्ष्य दिया और उसे पूरा करने पर कर्मचारी Tyler को Tesla Cybertruck गिफ्ट कर दिया!
  • BTS से लेकर Salman Khan की वाइफ तक, 2025 में Alexa से क्या-क्या पूछते रहे भारतीय? यहां जानें
    Amazon ने भारत में 2025 के लिए Alexa यूजर्स की सालभर की एक्टिविटी से जुड़ा डेटा शेयर किया है। जनवरी से नवंबर 2025 के बीच Alexa पर म्यूजिक, पॉडकास्ट, सेलेब्रिटी ट्रिविया और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा पूछे गए। रिपोर्ट के मुताबिक, K-Pop की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और BTS, Jennie और Blackpink जैसे आर्टिस्ट्स टॉप सर्च में रहे। म्यूजिक के साथ-साथ ट्रू क्राइम, स्पिरिचुअल और बिजनेस पॉडकास्ट्स को भी अच्छी खासी सुनवाई मिली। इसके अलावा Virat Kohli, Salman Khan और Elon Musk जैसे नामों को लेकर सवाल सबसे ज्यादा पूछे गए।
  • Starlink क्या है, कैसे करता है काम? भारत में इसकी कीमत से लेकर फायदे–कमियों तक, यहां समझें सब कुछ
    भारत में Starlink को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है, खासकर तब से जब रिपोर्ट्स ने इसकी संभावित कीमत और लॉन्च की ओर इशारा किया है। SpaceX की यह सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लो-अर्थ ऑर्बिट में घूमते हजारों सैटेलाइट्स की मदद से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड देती है, जो मुश्किल इलाकों में भी काम कर सकती है। भारत के लिए कंपनी ने अभी आधिकारिक प्राइस घोषित नहीं किया है, लेकिन ET की रिपोर्ट बताती है कि मंथली प्लान 2,500-3,500 रुपये और हार्डवेयर किट लगभग 25,000-30,000 रुपये हो सकती है। Starlink दूर-दराज क्षेत्रों के लिए गेमचेंजर बन सकती है, हालांकि कीमत और मौसम का असर इसके सामने बड़ी चुनौतियां हैं।
  • 2026 में आ रही उड़ने वाली कार? Tesla की बड़ी तैयारी, Elon Musk ने दिए संकेत
    टेस्ला के मालिक एलन मस्क हाल ही में जो रोगन के शो में दिखाई दिए। एलन मस्क ने 'द जो रोगन एक्सपीरियंस' में एक बड़ा खुलासा किया है जिसने टेक जगत में सरसरी दौड़ा दी है। मस्क ने कहा कि वह प्रोटोटाइप को रिवील करने के बहुत करीब हैं। और यह ऐसा डेमो होगा जो कभी भूला नहीं जा सकेगा। मस्क के इन शब्दों ने सबका ध्यान खींच लिया है। कयास है कि मस्क जल्द ही फ्लाइंग कार को रिवील कर सकते हैं।
  • Tesla के लिए AI6 चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी Samsung, 1.4 लाख करोड़ रुपये की हुई डील
    दक्षिण कोरिया की सैमसंग की फाउंड्री डिविजन अमेरिका के टेक्सस में अपनी फैक्टरी में AI6 चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी। इन चिप्स का इस्तेमाल बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला के EVs में फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) और अन्य सिस्टम्स में किया जाएगा। टेस्ला के लिए सैमसंग पहले से AI4 चिप्स बना रही है। दोनों कंपनियों केे बीच यह डील सात वर्षों के लिए है।
  • लंबे इंतजार के बाद कल मुंबई में शुरू होगा Elon Musk की टेस्ला का भारत में पहला शोरूम
    भारत में इलेक्ट्रिक कारों का इम्पोर्ट करने की वजह से कंपनी को लगभग 70 प्रतिशत की इम्पोर्ट ड्यूटी और अन्य टैक्स चुकाने होंगे। देश में इम्पोर्टेड व्हीकल्स पर अधिक इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर मस्क ने नाराजगी भी जताई थी। अमेरिका और चीन जैसे प्रमुख मार्केट्स में टेस्ला की बिक्री घट रही है। कंपनी को चीन की BYD और अन्य EV मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है।
  • भारत में एंट्री के लिए तैयार Elon Musk की टेस्ला, 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा शोरूम!
    कंपनी का पहला शोरूम मुंबई में 15 जुलाई को शुरू होगा। देश में पिछले कुछ वर्षों से टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू करने का प्रयास कर रही थी। कंपनी का अगला शोरूम राजधानी दिल्ली में शुरू किया जा सकता है। देश में टेस्ला के Model Y की शुरुआत में बिक्री की जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार का इम्पोर्ट टेस्ला की चीन में शंघाई की गीगाफैक्टरी से किया जाएगा।
  • भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी से लेकर एमेजॉन की प्राइम डे सेल, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें
    पिछले महीने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचे Axiom-4 मिशन के चार क्रू मेंबर्स की 14 जुलाई को धरती पर वापसी की यात्रा शुरू होगी। इनमें भारतीय एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla भी शामिल हैं। ISS का विजिट करने वाले शुक्ला पहले भारतीय हैं। हालांकि, विंग कमांडर Rakesh Sharma के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले वह देश के दूसरे एस्ट्रोनॉट हैं
  • Samsung की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च से लेकर एलन मस्क के Grok चैटबॉट के विवाद तक, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें
    बिलिनेयर Elon Musk को एक नए विवाद का सामना करना पड़ा है। मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी फर्म xAI के चैटबॉट की ओर से जर्मनी के नाजी शासक Adolf Hitler की तारीफ करने वाले पोस्ट्स की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जा रही है। हालांकि, xAI ने कहा है कि उसके चैटबॉट की ओर से किए गए 'अनुचित' पोस्ट्स को हटा दिया गया है।
  • Tesla की भारत में सिर्फ EV बेचने में दिलचस्पी, मैन्युफैक्चरिंग की योजना नहीं!
    बिलिनेयर Elon Musk की यह कंपनी देश में सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करना चाहती है। भारत में टेस्ला की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना नहीं है। मिनिस्टर ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज H D Kumaraswamy ने बताया है कि टेस्ला की अभी केवल एक शोरूम खोलने में दिलचस्पी है। भारत में कंपनी अपनी कारें बेचना चाहती है। इसके अलावा टेस्ला के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है।
  • टेस्ला की भारत में पहला शोरूम अगले महीने मुंबई में खोलने की तैयारी
    भारत में टेस्ला का पहला शोरूम जुलाई में मुंबई में खोलने की तैयारी है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में कंपनी को अपने लिए काफी संभावना दिख रही है। पिछले कुछ तिमाहियों में यूरोप और चीन जैसे टेस्ला के बड़े मार्केट्स में सेल्स घटी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई के बाद कंपनी का अगला शोरूम दिल्ली में शुरू हो सकता है।
  • भारतीय एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla का Axiom-4 मिशन 19 जून को होगा लॉन्च
    बिलिनेयर Elon Musk की रॉकेट कंपनी SpaceX की एक टीम ने यह पुष्टि की है कि इस Axiom-4 मिशन को टालने के पीछे की समस्या का समाधान किया गया है। इस स्पेस मिशन को 29 मई को लॉन्च किया जाना था। हालांकि, इसके बाद इसे 8 जून, 10 जून और 11 जून को टाला गया था। SpaceX ने बताया था कि Falcon-9 रॉकेट में एक लिक्विड ऑक्सिजन लीक की वजह से 11 जून को इस मिशन का लॉन्च टाला गया था।

Elon Musk News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »