• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla की भारत में सिर्फ EV बेचने में दिलचस्पी, मैन्युफैक्चरिंग की योजना नहीं!

Tesla की भारत में सिर्फ EV बेचने में दिलचस्पी, मैन्युफैक्चरिंग की योजना नहीं!

देश में टेस्ला का पहला शोरूम अगले महीने मुंबई में खुल सकता है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में कंपनी को अपने लिए काफी संभावना दिख रही है

Tesla की भारत में सिर्फ EV बेचने में दिलचस्पी, मैन्युफैक्चरिंग की योजना नहीं!

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े कार मार्केट भारत में कंपनी को अपने लिए काफी संभावना दिख रही है

ख़ास बातें
  • बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला देश में सिर्फ EV की बिक्री करना चाहती है
  • भारत में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना नहीं है
  • देश में टेस्ला का पहला शोरूम अगले महीने मुंबई में खुल सकता है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की जल्द भारत में बिजनेस शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, बिलिनेयर Elon Musk की यह कंपनी देश में सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करना चाहती है। भारत में टेस्ला की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना नहीं है। 

मिनिस्टर ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज H D Kumaraswamy ने ANI को बताया, "टेस्ला की अभी केवल एक शोरूम खोलने में दिलचस्पी है। भारत में कंपनी अपनी कारें बेचना चाहती है। इसके अलावा टेस्ला के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है।" केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल EV कंपनियों के लिए देश में इनवेस्टमेंट और मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष मार्च में घोषित की गई सरकार की स्कीम का एक हिस्सा है। 

इस स्कीम में 35,000 डॉलर तक के इम्पोर्ट्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल पर ड्यूटी को घटाकर 15 प्रतिशत करने की पेशकश की गई है। हालांकि, इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट का फायदा लेने के लिए EV कंपनी को तीन वर्षों के अंदर देश में फैक्टरी लगाने में न्यूनतम 50 करोड़ डॉलर का निवेश करना होगा। इस पॉलिसी में घटी हुई ड्यूटी पर 8,000 कारों तक का वार्षिक इम्पोर्ट किया जा सकेगा। इस पॉलिसी का फायदा लेने वाली कंपनियों के लिए वित्तीय पात्रता की शर्त को सख्त बनाया गया है। इसमें EV मेकर को अपने बिजनेस के चौथे वर्ष में न्यूनतम 50 अरब रुपये का न्यूनतम रेवेन्यू हासिल करना होगा। इस शर्त को पूरा नहीं करने वाली कंपनी को रेवेन्यू में अंतर का तीन प्रतिशत तक पेनल्टी के तौर चुकाना होगा। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में टेस्ला का पहला शोरूम अगले महीने मुंबई में खुल सकता है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में कंपनी को अपने लिए काफी संभावना दिख रही है। पिछली कुछ तिमाहियों में यूरोप और चीन जैसे टेस्ला के बड़े मार्केट्स में सेल्स घटी है।मुंबई के बाद कंपनी का अगला शोरूम दिल्ली में शुरू हो सकता है। टेस्ला की डीलरशिप्स ने कार एक्सेसरीज, सुपरचार्जर के कंपोनेंट्स, स्पेयर पार्ट्स और मर्चेंडाइज का अमेरिका और चीन से इम्पोर्ट भी किया है। देश में टेस्ला के मॉडल Y को शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में इस इलेक्ट्रिक कार की सड़कों पर टेस्टिंग को देखा गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »