Apple Watch का बैंड जल्द आपकी ड्रेस के जैसा कलर बदल सकेगा, कंपनी को मिला पेटेंट

एपल को इससे जुड़ा एक पेटेंट मिलने की रिपोर्ट है। वॉच बैंड का कलर एक ऐप के जरिए एडजस्ट किया जा सकेगा

Apple Watch का बैंड जल्द आपकी ड्रेस के जैसा कलर बदल सकेगा, कंपनी को मिला पेटेंट

कलर को एपल वॉच ऐप के जरिए चुना और एडजस्ट किया जा सकेगा

ख़ास बातें
  • वॉच बैंड पर एपल इलेक्ट्रोक्रोमिक एलिमेंट का इस्तेमाल करेगी
  • कंंपनी के वॉच बैंड में तीन स्ट्राइप वाला डिजाइन होगा
  • एपल को स्मार्टवॉच के पेटेंट से जुड़े विवाद का सामना भी करना पड़ रहा है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय Apple Watch के बैंड का जल्द ही कलर बदला जा सकेगा। एपल को इससे जुड़ा एक पेटेंट मिलने की रिपोर्ट है। वॉच बैंड का कलर एक ऐप के जरिए एडजस्ट होगा। कलर बदलने वाले फीचर का इस्तेमाल यूजर्स को नोटिफिकेशंस भेजने के लिए भी किया जा सकता है। पेटेंट से पता चलता है कि एपल वॉच बैंड पर इलेक्ट्रोक्रोमिक एलिमेंट्स का इस्तेमाल करेगी, जो कलर को बदलने में सक्षम होते हैं। 

Patently Apple ने उस पेटेंट को देखा है जिससे एपल को कलर्स एडजस्ट करने वाले वॉच बैंड्स को बनाने की अनुमति मिलेगी। इससे यूजर्स अपनी पसंद और स्टाइल के अनुसार अपने वॉच बैंड्स को कस्टमाइज कर सकेंगे। पेटेंट में कहा गया है कि बैंड्स में इलेक्ट्रोक्रोमिक एलिमेंट्स होंगे, जो मामूली इलेक्ट्रिक करंट को सप्लाई करने पर कलर और ओपेसिटी को एडजस्ट कर सकेंगे। वॉच बैंड में तीन स्ट्राइप वाला डिजाइन होगा और प्रत्येक स्ट्राइप का कलर अलग से एडजस्ट किया जा सकेगा। इसके साथ ही पेटेंट में बताया गया है कि वॉच बैंड्स एडस्ट किए जा सकने वाले कलर कंट्रोल उपलब्ध कराएंगे और वॉच बैंड को हटाने या बदलने के बिना कई कलर्स और कलर कॉम्बिनेशंस दिखाएंगे। 

यूजर्स एक कंट्रोल सिस्टम के जरिए वॉच बैंड के एक या अधिक कलर्स को कंट्रोल, सेलेक्ट और एडजस्ट कर सकेंगे। कलर को एपल वॉच ऐप के जरिए चुना और एडजस्ट किया जा सकेगा। एपल ने ब्लड ग्लूकोज मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी को डिवेलप कर एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की है। इसे आगामी एपल वॉच में जोड़ा जा सकता है। ऐसी रिपोर्ट है कि इससे यूजर के ब्लड ग्लूकोज लेवल्स की जांच के लिए ब्लड सैंपल लेने की जरूरत नहीं होगी। 

अमेरिका में एपल को अपनी स्मार्टवॉच को लेकर पेटेंट से जुड़े एक विवाद का सामना भी करना पड़ रहा है। इन वॉचेज के इम्पोर्ट पर रोक लगाने के अमेरिका के इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन (ITC) के फैसले को अमेरिकी सरकार खारिज नहीं करेगी। यह रोक एपल की वॉचेज के हार्ट मॉनिटरिंग से जुड़े AliveCor पेटेंट का उल्लंघन करने के लिए लगाई गई है। एपल और AliveCor के बीच पेटेंट को लेकर विवाद चल रहा है। ITC ने दिसंबर में अपने फैसले में कहा था कि एपल की स्मार्टवॉचेज पर AliveCor के पेटेंट का उल्लंघन करने की वजह से बैन लगाना चाहिए। हालांकि, पेटेंट को लेकर कार्यवाही चलने के कारण इस बैन को रोक दिया गया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »