पठान के साथ DDLJ भी इस थिएटर में देखेंगे शाहरुख खान के फैन्स

पठान का भारत के साथ ही विदेश में भी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती कलेक्शन जोरदार रहा है। इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं

पठान के साथ DDLJ भी इस थिएटर में देखेंगे शाहरुख खान के फैन्स

एडवांस बुकिंग के लिहाज से इस फ‍िल्‍म ने पिछले वर्ष की सभी बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है

ख़ास बातें
  • इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है
  • बॉक्स ऑफिस पर इसका शुरुआती कलेक्शन जोरदार रहा है
  • पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ रिकॉर्ड भी बनाए हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से मुश्किलों का सामना कर रही बॉलीवुड इंडस्ट्री को शाहरुख खान की पठान के साथ बड़ी राहत मिली है। इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका भारत के साथ ही विदेश में भी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती कलेक्शन जोरदार रहा है। इस फिल्म को मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर ने दो दशक से भी अधिक पुरानी शाहरुख की एक अन्य हिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के साथ दिखाने का फैसला किया है। 

मराठा मंदिर थिएटर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई ने कहा, "ऐसा उत्साह कई वर्षों बाद देखा गया है।" मुंबई में G7 मल्टीप्लेक्स के भी एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर देसाई ने बताया, "फिल्म को G7 मल्टीप्लेक्स में प्रत्येक 1,000 सीट की कैपेसिटी वाले दो थिएटर्स में दिखाया जा रहा है। इस थिएटर में 2,000 लोग मूवी देख रहे हैं और इतने ही बाहर खड़े हैं। फिल्म के रिलीज के दिन भीड़ बहुत बढ़ गई थी। वीकेंड पर इसका कलेक्शन बहुत अच्छा रहा है। मेरे दूसरे थिएटर मराठा मंदिर में केवल शाहरुख की फिल्म है। इसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे वर्षों से चल रही है और अब थिएटर में पठान भी दिखाई जाएगी।" 

पठान के एक गाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ संगठनों ने फिल्म का बहिष्कार करने का अभियान चलाया था। देसाई ने शाहरुख के फैन्स से ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं होने की अपील की है। उन्होंने कहा, "शाहरुख ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, वीर जारा और चक दे इंडिया जैसी देशभक्ति से जुड़ी और बहुत अच्छी फिल्मों में भी भूमिका निभाई है। फिल्में मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं।" 

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ रिकॉर्ड बनाए हैं। तीसरे दिन फिल्म ने भारत में 36 करोड़ रुपये बटोरे थे और चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में लगभग 20 करोड़ का इजाफा हो गया। भारत में 55 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन पठान ने चौथे दिन किया है, ऐसा कहा जा रहा है। इसके अलावा चौथे दिन इसने कई और रिकॉर्ड बनाए हैं। एडवांस बुकिंग के लिहाज से इस फ‍िल्‍म ने पिछले वर्ष की सभी बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है। पठान के पास दुनिया भर में लगभग 8,000 स्क्रीन्स हैं। इनमें भारत में लगभग 5,500 स्क्रीन और विदेश में 2,500 स्क्रीन शामिल हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  2. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  3. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  8. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  9. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  10. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »