Bigg Boss 16  गौहर खान ने किया खुलासा, ये कंटेस्टेंट होगा बिग बॉस 16 का विनर

इस शो के सीजन 7 की विजेता रही गौहर खान भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स और उनके एक्ट पर पोस्ट करती रहती हैं

Bigg Boss 16  गौहर खान ने किया खुलासा, ये कंटेस्टेंट होगा बिग बॉस 16 का विनर
ख़ास बातें
  • बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं
  • इस शो के सीजन 7 की गौहर खान विजेता रही थी
  • वह शो के कंटेस्टेंट्स के बारे में अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं
विज्ञापन
एक्ट्रेस गौहर खान को रिएलिटी शो बिग बॉस काफी पसंद है और वह इसे लेकर अपनी राय भी रखती हैं। हाल ही में गौहर ने शो में इस कंटेस्टेंट को विनर बताया है। आइए जानते हैं उनके अनुसार कौन है इस सीजन का विजेता। कुछ सप्ताह पहले शुरू हुए बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स से जुड़ी बातें सामने आती रहती हैं। 

इस शो के सीजन 7 की विजेता रही गौहर खान भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स और उनके एक्ट पर पोस्ट करती रहती हैं। वह कभी किसी की सराहना करती हैं तो कभी किसी के गलत होने पर नाराजगी भी जताती हैं। हाल ही उन्होंने इस सीजन के एक कंटेस्टेंट को संभावित विनर बताया है। गौहर की मानें तो इस शो के सीजन 16 में ट्रॉफी अगर किसी को मिलनी चाहिए तो वह अंकित गुप्ता हैं। उनका कहना है कि अंकित में वे सभी खूबियां है जो एक विनर में होनी चाहिए। गौहर ने कहा कि अंकित ही वह कंटेस्टेंट हैं, जो शो जीतने आए हैं। सलमान खान से लेकर कंटेस्टेंट्स तक सभी ने उन्हें उकसाने की पूरी कोशिश की है लेकिन वो जानते हैं कि साइलेंस अपने आप में एक खास भाषा है और दर्शकों ने उन्हें इस बात के लिए पसंद करना शुरु कर दिया है। अंकित की दोस्त और उनके साथ टेलीविजन सीरियल में काम कर चुकी प्रियंका पर अंकित को कंट्रोल करने के आरोप भी लगते रहे हैं। 

गौहर खान ने कहा कि अंकित को जीतते हुए देखना मनोरंजन से भरपूर होगा। आपको बता दें कि गौहर ने शालीन भनोट को सौंदर्या के खिलाफ गलत बोलने पर फटकार भी लगाई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शालीन के लिए लिखा था,  "वह लड़कियों के बारे में कैसी बातें करता है। सौंदर्या वास्तविक है और वह लोगों को खुश करने के पीछे नहीं रहती हैं।" 

इसके साथ साथ ही गौहर ने शालीन  को अनक्लासी भी कहा था। गौहर की मानें तो अंकित उनके फेवरेट कंटेस्टेंट में से हैं और उनमें इस सीजन का विनर बनने के सभी गुण हैं। अब यह देखना होगा कि दर्शकों का इस बारे में क्या कहना है। क्या अंकित गुप्ता ही होंगे बिग बॉस 16 के विनर? 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »