Elon Musk दोबारा बने दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति, 187 अरब डॉलर से अधिक हुई वेल्थ

मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर का प्राइस इस वर्ष की शुरुआत में 108.10 डॉलर पर था। यह सोमवार को 207.63 डॉलर पर बंद हुआ

Elon Musk दोबारा बने दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति, 187 अरब डॉलर से अधिक हुई वेल्थ

पिछले वर्ष ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था

ख़ास बातें
  • मस्क की कुल संपत्ति 187.1 अरब डॉलर की है
  • दूसरे स्थान पर LVMH के चीफ एग्जिक्यूटिव, Bernard Arnault हैं
  • ट्विटर के खर्च को घटाने के लिए मस्क ने कुछ कदम उठाए हैं
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter के हेड, Elon Musk एक बार फिर दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। मस्क की कुल संपत्ति 187.1 अरब डॉलर की है। 

Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, मस्क ने कई लग्जरी ब्रांड्स की मालिक LVMH के चीफ एग्जिक्यूटिव, Bernard Arnault को पीछे छोड़ दिया है, जिनके पास लगभग 182 अरब डॉलर की संपत्ति है। टेस्ला के शेयर प्राइस में भारी गिरावट के बाद Bernard पिछले वर्ष मस्क को मात देकर दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए थे। टेस्ला के शेयर का प्राइस इस वर्ष की शुरुआत में 108.10 डॉलर पर था। यह सोमवार को 207.63 डॉलर पर बंद हुआ। मस्क ने कुछ विवादों के बाद पिछले वर्ष ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके बाद से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कंपनी के खर्च को कम करने के लिए कुछ कदम उठाए थे। इनमें बड़ी संख्या में ट्विटर के वर्कर्स की छंटनी करना शामिल था। लगभग दो वर्ष पहले उन्होंने ई-कॉमर्स और टेक कंपनी Amazon के फाउंडर, Jeff Bezos से अधिक संपत्ति हासिल कर दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का खिताब हासिल किया था। 

एक एडवर्टाइजिंग रिसर्च फर्म के डेटा से पता चलता है कि दिसंबर में ट्विटर पर एडवर्टाइजिंग पर खर्च 71 प्रतिशत घटा था। ट्विटर को मस्क के टेकओवर करने के बाद से बड़ी कंपनियों ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एडवर्टाइजमेंट्स घटाए हैं। ट्विटर के रेवेन्यू में कमी आई है और मस्क कंपनी के खर्च को घटाने के उपाय कर रहे हैं। हाल ही में ट्विटर ने एशिया पैसेफिक के सिंगापुर में अपने हेडक्वार्टर के स्टाफ से बिल्डिंग को खाली करने को कहा था। 

ट्विटर को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अपने हेडक्वार्टर की बिल्डिंग का किराया नहीं चुकाने की वजह से दिसंबर कोर्ट में खींचा गया था। ट्विटर पर 1,36,250 डॉलर का किराया बकाया है। इस ऑफिस की मालिक  Columbia Reit ने बताया था कि उसने ट्विटर को 16 दिसंबर को नोटिस दिया था कि अगर किराया नहीं चुकाया जाता तो वह अपनी लीज पर डिफॉल्ट करेगी। कोर्ट में दायर शिकायत में Columbia Reit ने दावा किया था कि ट्विटर ने एग्रीमेंट की शर्तों का पालन नहीं किया है। इसके अलावा ट्विटर पर दो चार्टर फ्लाइट्स का भुगतान नहीं करने के लिए भी मुकदमा किया गया था।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »