दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति ने बहुत साधारण और किफायती चीजों का उपयोग करके एक DIY एयर प्यूरीफायर बनाकर तैयार किया और Reddit पर एक पोस्ट में उसकी पूरी जानकारी दी। पोस्ट में बताया गया कि इसने बस कुछ ही मिनटों में एयर क्वालिटी इंडेक्स को बहुत तेजी से कम कर दिया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि "मैंने 2 हजार रुपये में अपना निजी एयर प्यूरीफायर तैयार किया।"
भारत और पाकिस्तान के कई शहर इस समय जहरीले और खतरनाक वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान ने इससे निपटने के लिए आर्टिफिशियल रेन का सहारा लिया है। बीते शुक्रवार को पाकिस्तान के पंजाब सूबे की सरकार ने स्मॉग को हेल्थ क्राइसेस (health crisis) घोषित किया। इसके बाद तमाम शहरों में कृत्रिम बारिश कराई गई। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि बारिश के बाद वायु गुणवत्ता (Air Quality) में सुधार आया है।
अगर आप दूसरे राज्यों से दिल्ली में आ रहे हैं या फिर दिल्ली में रहकर BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है।
दिल्ली एनसीआर में धुंध की मोटी परत आ गई है। दिल्ली के नजदीकी राज्यों में खेतों में पराली जलाने और वाहनों के धुएं के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह 7 बजे 408 था।
वायु प्रदूषण तीन साल तक लोगों की उम्र घटा सकता है लेकिन कुछ ऐसे तरीके हैं जिनकी बदौलत आप स्थिति को सुधार सकते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप घर और बाहर दोनों जगह टेक्नोलॉजी की मदद से इस धुंध यानी स्मॉग व जहरीली गैसों से बचाव कर सकते हैं।