इथोपिया के प्राइम मिनिस्टर Abiy Ahmed ने बताया है कि यह देश के फाइनेंशियल सेक्टर को डिवेलप करने की सरकार की कोशिश का हिस्सा है। बिटकॉइन की माइनिंग के लिए इथोपिया को एक इनवेस्टमेंट पार्टनर की तलाश है। Ethiopian Investment Holdings के जरिए बिटकॉइन की माइनिंग को शुरू किया जा सकता है। यह अफ्रीका का सबसे बड़ा सॉवरेन वेल्थ फंड है।
Enforcement Directorate ने देशभर में फैले एक बड़े क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट स्कैम का खुलासा करते हुए 26 फर्जी वेबसाइट्स को रेड-फ्लैग किया है। ED के मुताबिक, ये प्लेटफॉर्म्स खुद को वैध क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट साइट्स बताकर लोगों को हाई रिटर्न का लालच दे रहे थे। शुरुआती तौर पर छोटे मुनाफे दिखाकर निवेशकों का भरोसा जीता गया और बाद में अकाउंट फ्रीज व एक्स्ट्रा चार्ज के नाम पर ठगी की गई। एजेंसी का कहना है कि यह नेटवर्क सालों से एक्टिव था और इसमें करोड़ों रुपये के लेनदेन का शक है।
ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media and Technology Group ने सबसे अधिक मार्केट वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया है। हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। इसके लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं होगा।
इस कंपनी ने 19 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में लगभग 11,000 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 1.1 अरब डॉलर में की है। माइस्कोस्ट्रैटेजी के पास लगभग 4,61,000 बिटकॉइन हैं। बिटकॉइन की खरीदारी के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से यह कंपनी अपने ऑथराइज्ड A क्लास कॉमन स्टॉक को लगभग 33 करोड़ शेयर्स से बढ़ाकर 10 अरब से अधिक शेयर्स करने की योजना बना रही है।
क्रिप्टो सेगमेंट में सॉफ्टवेयर कंपनियों ने भी दांव लगाना शुरू कर दिया है। MicroStrategy के बाद बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Microsoft भी बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट कर सकती है। कंपनी ने इसके लिए अपने शेयरहोल्डर्स से फीडबैक मांगा है। माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को एक फाइलिंग में इस बारे में जानकारी दी है।
भूटान की सरकार के पास 13,000 से अधिक बिटकॉइन हैं। इन बिटकॉइन की वैल्यू 75 करोड़ डॉलर से अधिक की है। CoinGecko के डेटा के अनुसार, भूटान से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट्स में लगभग 15 लाख डॉलर की वैल्यू वाले 650 से अधिक Ethereum भी हैं। बिटकॉइन का सबसे बड़ा होल्डर अमेरिका है। अमेरिका के पास 2,13,240 से अधिक बिटकॉइन हैं।
Play Store ने फ्रॉड करने वाले इनवेस्टमेंट और क्रिप्टो एक्सचेंज ऐप्स को अपलड करने की कोशिशें करने वाले दो ऐप डिवेलपर्स के खिलाफ फेडरल कोर्ट में कानूनी मामला भी दाखिल किया है
इस महिला ने शुरुआत में बिटकॉइन में लगभग 50,000 रुपये की रकम का निवेश किया था। जालसाजों ने उन्हें भरोसे में लेने के लिए एक वेबसाइट दिखाई थी जिस पर उनके निवेश पर हुआ प्रॉफिट दिख रहा था
लगभग दो महीने पहले CoinTelegraph के स्पॉट बिटकॉइन ETF को अमेरिका में स्वीकृति मिलने की गलत रिपोर्ट पब्लिश करने के बाद बिटकॉइन में तेजी की शुरुआत हुई थी। बिटकॉइन का प्राइस अक्टूबर की शुरुआत में लगभग 28,175 डॉलर पर था
इसमें ब्लॉकचेन से जुड़ी दो अन्य फर्मों को भी चुना गया है। इनमें वीडियो NFT के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Flickplay और NFT से जुड़े ट्रेडमार्क फाइल करने वाला ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Lockerverse शामिल हैं