बिटकॉइन स्कैम में महाराष्ट्र में महिला ने गंवाए 27 लाख रुपये

महाराष्ट्र में ठाणे के ढोकाली की रहने वाली इस महिला ने फेसबुक पर कम निवेश के साथ अधिक रिटर्न का वादा करने वाला एक विज्ञापन देखा था

बिटकॉइन स्कैम में महाराष्ट्र में महिला ने गंवाए 27 लाख रुपये

इस महिला ने फेसबुक पर निवेश से जुड़े एक विज्ञापन को क्लिक किया था

ख़ास बातें
  • फेसबुक पर जालसाजों ने Bitcoin में निवेश से जुड़ा विज्ञापन दिया था
  • इस विज्ञापन में कम निवेश पर अधिक रिटर्न का वादा किया गया था
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। महाराष्ट्र में एक महिला के साथ इसी तरह का स्कैम हुआ है जिसमें उन्हें 27 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। इस महिला ने फेसबुक पर निवेश से जुड़े एक विज्ञापन को क्लिक किया था। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें Bitcoin में निवेश के स्कैम में फंसा लिया। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में ठाणे के ढोकाली की रहने वाली इस महिला को फेसबुक पर कम निवेश के साथ अधिक रिटर्न का वादा करने वाला एक विज्ञापन दिखा था। इसमें दावा किया गया था कि बिटकॉइन में न्यूनतम 500 डॉलर का निवेश करने पर 4,800 डॉलर का रिटर्न मिलेगा। इसके बाद इस महिला ने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया। इस नंबर को उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को बेल्जियम का नागरिक बताया और उन्हें निवेश की कथित प्रक्रिया की जानकारी दी। इस महिला से एक मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर उस पर अपना प्रोफाइल बनाने को कहा गया था। 

इस प्रक्रिया को वास्तविक दिखाने के लिए जालसाजों ने उन्हें अपनी लिस्ट में जोड़ने वाला एक स्क्रीनशॉट भी भेजा था। इस महिला ने शुरुआत में बिटकॉइन में लगभग 50,000 रुपये की रकम का निवेश किया था। जालसाजों ने उन्हें भरोसे में लेने के लिए एक वेबसाइट दिखाई थी जिस पर उनके निवेश पर हुआ प्रॉफिट दिख रहा था। इसके बाद इस महिला से निवेश बढ़ाने को कहा गया था। इसके अलावा उनसे अपग्रेड, फीस और टैक्स चुकाने के लिए भी रकम मांगी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वेबसाइट पर इस निवेश पर तीन लाख रुपये से अधिक का प्रॉफिट दिखाया जा रहा था। इस महिला को रकम निकालने के लिए एक लिंक दिया गया लेकिन वह वेबसाइट पर दिख रही रकम को निकाल नहीं सकी और उन्हें पता चला कि उनके साथ स्कैम हुआ है। 

हाल ही में ओडिशा के इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग (EOW) ने 'यस वर्ल्ड क्रिप्टो टोकन' के जरिए किए गए स्कैम का खुलासा किया था। इस क्रिप्टो टोकन की आड़ में पॉन्जी स्कीम चलाकर स्कैम किया जा रहा था। ओडिशा के EOW ने इस क्रिप्टो टोकन के हेड संदीप चौधरी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया था। उसके देश से भागने की आशंका थी। चौधरी के खिलाफ ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BOI) ने लुक आउट सर्कुलर ( LOC) जारी किया था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  4. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  5. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  6. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  8. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  9. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  10. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »