CoinDCX के को-फाउंडर्स Sumit Gupta और Neeraj Khandelwal की इस मामले में गिरफ्तारी हुई है। इस मामले के शिकायतकर्ता एक इंश्योरेंस एडवाइजर हैं
पिछले सप्ताह मुंब्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई FIR के बाद यह कार्रवाई की गई है
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल CoinDCX के दो को-फाउंडर्स को महाराष्ट्र में कथित फ्रॉड के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, CoinDCX ने इस मामले को झूठा बताया है। पिछले सप्ताह दर्ज की गई FIR के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसमें धोखाधड़ी और फ्रॉड जैसे आरोप लगाए गए हैं।
CoinDCX के को-फाउंडर्स Sumit Gupta और Neeraj Khandelwal की इस मामले में गिरफ्तारी हुई है। इस मामले के शिकायतकर्ता एक इंश्योरेंस एडवाइजर हैं। उनका आरोप है कि पिछले वर्ष अगस्त और इस वर्ष मार्च में उन्हें एक फर्म में इनवेस्टमेंट करने पर अधिक रिटर्न का झांसा दिया गया था। यह फर्म इस क्रिप्टो एक्सचेंज से जुड़ी बताई गई है। ठाणे की पुलिस ने बताया है कि शिकायतकर्ता को फ्रेंचाइजी देने की भी पेशकश की गई थी। ठाणे में मुंब्रा के रहने वाले इस शिकायतकर्ता ने कई बार में लगभग 71.6 लाख रुपये कैश और ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस के जरिए ट्रांसफर किए थे। उनका कहना है कि इस रकम को लौटाया नहीं गया और इसके बजाय उनके फंड का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया गया है।
इस मामले में मुंब्रा पुलिस स्टेशन की टीम ने पिछले सप्ताह शनिवार को गुप्ता और खंडेलवाल को गिरफ्तार किया था। इन दोनों को रविवार को ठाणे में एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद अदालत ने इन्हें सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेजा था। इस बारे में पुलिस ने बताया कि इस इनवेस्टमेंट स्कीम में पीड़ितों की संख्या का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
हालांकि, CoinDCX की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में दावा किया गया है, "हमारे को-फाउंडर्स के खिलाफ दायर की गई FIR गलत है। यह CoinDCX के फाउंडर्स के तौर पर खुद को दिखाने वाले बहरूपियों के जरिए किया गया एक षडयंत्र है। हमारी वेबसाइट पर लोगों को सतर्क करने के लिए एक नोटिस पब्लिश किया गया है। इस ष़़डयंत्र में यह झूठा दावा किया गया है कि थर्ड-पार्टी एकाउंट्स में फंड को ट्रांसफर किया गया था। इन एकाउंट्स का CoinDCX से कोई लिंक नहीं है।" CoinDCX का कहना है कि वह इस तरह के मामलों की कड़ी निंदा करता है और एक्सचेंज ऐसे गलत आचरण से निपटने के लिए अथॉरिटीज की मदद करेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान