Bitcoin पर ट्रंप का बड़ा दांव, 2.5 अरब डॉलर का करेंगे इनवेस्टमेंट

अमेरिकी बैंक JP Morgan का पूर्वानुमान है कि इस वर्ष गोल्ड की तुलना में बिटकॉइन अधिक रिटर्न दे सकता है

Bitcoin पर ट्रंप का बड़ा दांव, 2.5 अरब डॉलर का करेंगे इनवेस्टमेंट

पिछले कुछ महीनों में बिटकॉइन के प्राइस में काफी वोलैटिलिटी रही है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में Trump Media and Technology Group बड़ा निवेश करेगा
  • इसके लिए शेयर्स और कन्वर्टिबल नोट्स बेचे जाएंगे
  • पिछले कुछ महीनों में बिटकॉइन ETF में भी काफी इनवेस्टमेंट किया गया है
विज्ञापन
अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने क्रिप्टो सेगमेंट पर बड़ा दांव लगाने का फैसला किया है। ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media and Technology Group ने सबसे अधिक मार्केट वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया है। 

हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट है कि इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं होगा। Trump Media and Technology Group ने बताया है कि बिटकॉइन की इस खरीद के लिए लगभग 1.5 अरब डॉलर के शेयर्स और एक अरब डॉलर के कन्वर्टिबल नोट्स बेचे जाएंगे। ये बिटकॉइन Trump Media की बैलेंस शीट में लगभग 75.9 करोड डॉलर के कैश और शॉर्ट-टर्म इनवेस्टमेंट के साथ रखा जाएगा। इस बिटकॉइन होल्डिंग के लिए Crypto.com और Anchorage Digital कस्टडी उपलब्ध कराएंगे। 

Trump Media के CEO, Devin Nunes ने कहा, "हम बिटकॉइन को फाइनेंशियल फ्रीडम के एक प्रमुख इंस्ट्रूमेंट के तौर पर देखते हैं।" Strategy (पूर्व में MicroStrategy) सहित कुछ अमेरिकी कंपनियों ने भी बिटकॉइन में बड़ा इनवेस्टमेंट किया है। पिछले कुछ महीनों में बिटकॉइन के प्राइस में काफी वोलैटिलिटी रही है। इसके पीछे अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप का चीन सहित कई देशों से इम्पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाना बड़ा कारण है। हालांकि, ट्रंप के चीन के साथ ट्रेड को लेकर समझौता करने के संकेत देने से बिटकॉइन में रिकवरी हुई है और इसने दोबारा एक लाख डॉलर का लेवल पार किया है। 

अमेरिकी बैंक JP Morgan का पूर्वानुमान है कि इस वर्ष गोल्ड की तुलना में बिटकॉइन अधिक रिटर्न दे सकता है। हाल ही में JP Morgan के एनालिस्ट्स ने कहा था, "इस वर्ष फरवरी के मध्य से अप्रैल के मध्य तक गोल्ड में बिटकॉइन की वजह से तेजी आई थी। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह से इसके विपरीत हो रहा है। बिटकॉइन का प्राइस गोल्ड की वजह से बढ़ रहा है।" JP Morgan के मैनेजिंग डायरेक्टर, Nikolaos Panigirtzoglou का कहना था, "इस वर्ष गोल्ड और बिटकॉइन के बीच बराबर का मुकाबला रहा है और बाकी वर्ष में भी यह ऐसा ही रह सकता है। हालांकि, इस वर्ष की दूसरी छमाही के लिए हमारा अनुमान गोल्ड का रिटर्न इससे कम रहने का है।" 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »