ब्रिटेन की आर्मी के Twitter और YouTube एकाउंट में लगी सेंध

ब्रिटिश आर्मी के ट्विटर एकाउंट पर लगभग 3,62,000 फॉलोअर्स और यूट्यूब चैनल पर लगभग 1,77,000 सब्सक्राइबर्स हैं

ब्रिटेन की आर्मी के Twitter और YouTube एकाउंट में लगी सेंध

ट्विटर की ओर से वेरिफाइड हैंडल से NFT को प्रमोट करने वाले ट्वीट्स किए गए थे

ख़ास बातें
  • इन ट्विटर और यूट्यूब एकाउंट्स को पिछले सप्ताह हैक किया गया था
  • यूट्यूब एकाउंट पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कई वीडियो दिखाए गए थे
  • इस मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रमुख संगठनों और फर्मों के एकाउंट्स अक्सर हैकर्स के निशाने पर रहते हैं। ब्रिटेन की आर्मी के ट्विटर और यूट्यूब एकाउंट्स को पिछले सप्ताह के अंत में हैक किया गया था। इसके बाद ट्विटर की ओर से वेरिफाइड @BritishArmy हैंडल से नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) को प्रमोट करने वाले ट्वीट्स किए गए थे।

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश आर्मी के यूट्यूब एकाउंट की पहचान बदलकर एक इनवेस्टमेंट फर्म 'Ark Invest' के तौर पर कर दी गई थी और इस पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कई वीडियो दिखाए गए। आर्मी के प्रवक्ता ने कहा,  "हमें ट्विटर और यूट्यूब एकाउंट्स में सेंध लगने की जानकारी है और इसकी जांच की जा रही है। हम इनफॉर्मेशन से जुड़ी सिक्योरिटी को बहुत गंभीरता से लेते हैं और इस समस्या का समाधान कर रहे हैं। जांच पूरी होने तक अधिक जानकारी देना ठीक नहीं होगा।" आर्मी के ट्विटर एकाउंट पर लगभग 3,62,000 फॉलोअर्स और यूट्यूब चैनल पर लगभग 1,77,000 सब्सक्राइबर्स हैं। 

Ark Invest एक बड़ी इनवेस्टमेंट फर्म है। फर्म ने इश बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। स्टेबलकॉइन Tether उन सामान्य करेंसीज की लिस्ट को बढ़ा रहा है जिन्हें उसके क्रिप्टो दर्जे के साथ जोड़ा जा सकता है। इसी कड़ी में Tether इस महीने ब्रिटेन की करेंसी पाउंड से जुड़ा एक स्टेबलकॉइन लॉन्च करेगा। इस ऑल्टकॉइन का सिंबल GBPT होगा। यह शुरुआत में Ethereum ब्लॉकचेन पर बेस्ड होगा। इसके लिए बाद में अन्य ब्लॉकचेन नेटवर्क्स की सपोर्ट भी जोड़ी जा सकती है।

Tether से जुड़ी फर्म ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था, "जुलाई में ब्रिटिश पाउंड से जुड़े Tether token को लॉन्च किया जाएगा। इसका पाउंड के साथ 1:1 का जुड़ाव होगा।" ब्रिटेन ने हाल ही में स्टेबलकॉइन्स को पेमेंट के तरीके के तौर पर अनुमति दी थी। GBPT के साथ ही ब्रिटेन की करेंसी भी ब्लॉकचेन नेटवर्क पर आ जाएगी। यह ब्रिटेन की Web3 से जुड़ी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। Tether के चीफ टेक्निकल ऑफिसर Paolo Ardoino ने एक स्टेटमेंट में कहा था, "ब्लॉकचेन से जुड़े इनोवेशन के लिए ब्रिटेन अगला डेस्टिनेशन है।" क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है। इसका इस्तेमाल अक्सर ट्रेडर्स की ओर से फंड भेजने के लिए किया जाता है। प्रमुख स्टेबलकॉइन्स को बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के लिए एक्सचेंज करना आसान है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hack, NFT, You Tube, Investment, Britain, Army
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »