Walt Disney के एक्सेलरेटर प्रोग्राम में शामिल होगी Polygon

इस प्रोग्राम में Disney की लीडरशिप टीम की ओर से गाइडेंस एक मेंटोर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें शामिल होने वाली Polygon एकमात्र ब्लॉकचेन है

Walt Disney के एक्सेलरेटर प्रोग्राम में शामिल होगी Polygon

इस प्रोग्राम में Disney की लीडरशिप टीम की ओर से गाइडेंस एक मेंटोर भी उपलब्ध कराया जाएगा

ख़ास बातें
  • Polygon का MATIC टोकन 16वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है
  • Disney ने इस प्रोग्राम के लिए Polygon के चयन का कारण नहीं बताया है
  • इसमें ब्लॉकचेन से जुड़ी दो अन्य फर्मों को भी चुना गया है
विज्ञापन
प्रमुख ब्लॉकचेन्स में से एक Polygon को इस वर्ष Disney के एक्सेलरेटर प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाली छह फर्मों में से एक चुना गया है। इस प्रोग्राम में Disney की लीडरशिप टीम की ओर से गाइडेंस एक मेंटोर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें शामिल होने वाली  Polygon एकमात्र ब्लॉकचेन है। 

इस बारे में Polygon Studios के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Ryan Watt ने कहा कि इससे Polygon के कामकाज और फर्म के आगे बढ़ने का बड़ा संकेत मिल रहा है। Polygon का MATIC टोकन 16वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 5.17 अरब डॉलर का है। Disney ने इस प्रोग्राम के लिए Polygon के चयन का कारण नहीं बताया है। इसमें ब्लॉकचेन से जुड़ी दो अन्य फर्मों को भी चुना गया है। इनमें वीडियो NFT के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Flickplay और NFT से जुड़े ट्रेडमार्क फाइल करने वाला ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Lockerverse शामिल हैं। 

Disney की NFT में दिलचस्पी बढ़ रही है। इसने डिजिटल कलेक्टिबल्स मार्केटप्लेस Veve के साथ पार्टनरशिप में कई NFT लाइंस को रिलीज किया है। Disney के पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Bob Iger का कहना है कि NFT के साथ बड़ी संख्या में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज होनेके कारण इसकी क्षमता अधिक है। Disney ने बताया कि इस प्रोग्राम में शामिल होने वाली फर्मों को फंडिंग के साथ ही कंपनी के एग्जिक्यूटिव्स, आंत्रप्रेन्योर्स, इनवेस्टर्स और एंटरटेनमेंट और टेक्नोलॉजी सेक्टर में काफी एक्सपीरिएंस रखने वाले प्रोफेशनल्स की ओर से गाइडेंस भी मिलेगी। 

NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। NFT की लोकप्रियता में भी बढ़ोतरी हो रही है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी मास्टरकार्ड की ओर से हाल ही में 40 देशों में लगभग 35,000 लोगों के एक सर्वे में पता चला था कि इनमें से लगभग 45 प्रतिशत लोगों ने NFT खरीदे हैं या खरीदने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के साथ ही NFT की सेल्स में भी कमी हुई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Walt Disney, Blockchain, Polygon, Investment, NFT, Guidance

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »