CoinSwitch की Q2 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर जुड़े नए क्रिप्टो निवेशकों में 54.4% की उम्र 18-25 साल थी। जानें निवेशकों का ट्रेंड।
Photo Credit: Unsplash
CoinSwitch रिपोर्ट में 25 साल से कम उम्र के निवेशकों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही
भारत में क्रिप्टो निवेश का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है और इसमें युवा निवेशकों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। CoinSwitch की Q2 2026 रिपोर्ट ‘India's Crypto Portfolio: How India Invests' के मुताबिक, अप्रैल से जून 2026 के दौरान प्लेटफॉर्म पर जुड़े नए क्रिप्टो निवेशकों में 18-25 साल की उम्र वाले लोगों की हिस्सेदारी 54.4% रही। वहीं 26-35 साल के निवेशकों की हिस्सेदारी 25.4% थी। यानी Q2 में जुड़े नए निवेशकों में करीब 80% लोग 35 साल या उससे कम उम्र के थे। हालांकि, रिपोर्ट में एक दिलचस्प अंतर भी सामने आया है—युवा निवेशक नए जुड़ने में आगे हैं, जबकि उम्रदराज निवेशक खरीदारी और पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन में आगे दिखाई दिए।
CoinSwitch के प्लेटफॉर्म डेटा के अनुसार, Q2 2026 में नए जुड़े निवेशकों में 18-25 साल की उम्र वाले लोगों की हिस्सेदारी 54.4% रही। इसके बाद 26-35 साल का आयु वर्ग 25.4% हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर रहा। दोनों वर्गों को मिलाकर नए निवेशकों का करीब 80% हिस्सा 35 साल या उससे कम उम्र का था।
हालांकि, सिर्फ नए निवेशकों की संख्या देखने से पूरी तस्वीर सामने नहीं आती। रिपोर्ट में बताया गया है कि 18-25 साल के निवेशकों का buy-to-sell ratio 0.65 रहा, यानी इस ग्रुप में बिक्री की एक्टिविटी खरीदारी से ज्यादा रही। इसके उलट 46 साल या उससे ज्यादा उम्र के निवेशकों का buy-to-sell ratio 1.14 रहा, जो रिपोर्ट में शामिल आयु वर्गों में सबसे ज्यादा है।
CoinSwitch के डेटा में निवेशकों के पोर्टफोलियो को लेकर भी उम्र के हिसाब से अंतर देखने को मिला। 18-25 साल के 59.2% निवेशकों के पास सिर्फ एक क्रिप्टोकरेंसी थी। वहीं 36-45 साल के निवेशकों में सिर्फ एक क्रिप्टो रखने वालों की हिस्सेदारी घटकर 36.3% रह गई।
इसी 36-45 साल के आयु वर्ग में 9.1% निवेशकों के पास 10 या उससे ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी थीं, जो रिपोर्ट में शामिल आयु वर्गों में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। इससे प्लेटफॉर्म के डेटा में उम्र बढ़ने के साथ पोर्टफोलियो में ज्यादा डायवर्सिफिकेशन का ट्रेंड दिखाई देता है।
रिपोर्ट में भारतीय निवेशकों की पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी की जोड़ी का भी जिक्र है। Bitcoin और Dogecoin सभी आयु वर्गों में सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो पेयरिंग रही। इसके बाद Bitcoin + Shiba Inu, Dogecoin + Shiba Inu और Bitcoin + Ethereum जैसी जोड़ियां लोकप्रिय रहीं। भारत के 10 सबसे बड़े निवेश वाले राज्यों में से 9 में Bitcoin सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी रही। आंध्र प्रदेश इसका पलट रहा, जहां Dogecoin सबसे पसंदीदा क्रिप्टो था।
क्रिप्टो निवेश अब सिर्फ मुंबई, दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। CoinSwitch के Q2 2026 डेटा में Uttar Pradesh 12.9% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा क्रिप्टो मार्केट रहा। इसके बाद Maharashtra 12.4%, Karnataka 8.1% और Delhi 7.4% हिस्सेदारी के साथ आगे रहे।
आंध्र प्रदेश भी एक अलग वजह से चर्चा में रहा। भारत के टॉप 10 निवेश वाले राज्यों में यहां महिला निवेशकों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 59.3% रही।
CoinSwitch की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टो ट्रेडिंग पूरे दिन एक जैसी नहीं रही। गुरुवार सबसे ज्यादा एक्टिव ट्रेडिंग डे रहा, जबकि रविवार पर एक्टिविटी सबसे कम रही। समय के हिसाब से रात 10 बजे से 11 बजे के बीच सबसे ज्यादा ट्रेडिंग एक्टिविटी दर्ज की गई। वहीं शाम 7 बजे से आधी रात के बीच खरीदारी की गतिविधि ज्यादा रही। सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच एक्टिविटी सबसे कम रही।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत