पृथ्वी पर मंडरा रहा है खतरा! क्लाइमेट रिपोर्ट में 10 बड़ी चिंताएं आईं सामने
हर साल पृथ्वी और इसके तेजी से बदलते वातावरण के बारे में कई वैज्ञानिक शोध जारी किए जाते हैं। Future Earth, Earth League, और World Climate Research Programme ने इस बार भी एक ऐसा ही शोध जारी किया है जो पृथ्वी के लिए चिंता जाहिर करता है। रिसर्च का 2025 संस्करण संकट की आहट दे रहा है। इसमें कहा गया है कि महासागरों का तापमान लगातार बढ़ रहा है। साथ ही मिट्टी की कार्बन को सोखने की क्षमता लगातार घट रही है।