Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका

Vivo India ने Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड 38,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन दर्ज होने की जानकारी दी है। इस बार देशभर के 12,000 से ज्यादा स्कूलों से छात्रों ने हिस्सा लिया और 6,100 से अधिक प्रोजेक्ट आइडिया जमा किए।

Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका

Photo Credit: Vivo India

Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड छात्र भागीदारी, 38 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए

ख़ास बातें
  • Vivo Ignite 2026 में 38,000 से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन
  • 12,000 से अधिक स्कूलों और 705 जिलों से मिली भागीदारी
  • 6,100 से ज्यादा प्रोजेक्ट आइडिया, अक्टूबर में होगा नेशनल फिनाले
विज्ञापन

Vivo इंडिया ने अपने नेशनल इनोवेशन प्रोग्राम Vivo Ignite 2026 के लिए रिकॉर्ड भागीदारी की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, इस साल इवेंट में 38,000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह कैंपेन कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों को टेक्नोलॉजी के जरिए समाज और पर्यावरण से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के समाधान डेवलप करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

कंपनी के अनुसार, इस बार देशभर के 12,000 से ज्यादा स्कूलों, 705 जिलों और 4,500 से अधिक शहरों से छात्रों ने हिस्सा लिया। इवेंट में सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी दर्ज की गई। वहीं, 92 आकांक्षी जिलों (Aspirational Districts) से भी छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट भेजे।

Vivo का कहना है कि छात्रों ने 6,100 से ज्यादा यूनिक प्रोजेक्ट आइडिया जमा किए हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के Sustainable Development Goals (UN SDGs) से जुड़े विषयों पर आधारित हैं। इनमें Technology, Agriculture & Climate Change सबसे पॉपुलर थीम रही, जिस पर कुल सबमिशन का करीब 35% हिस्सा रहा। वहीं, सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट नॉर्थ इंडिया से आए, जिनकी हिस्सेदारी लगभग 38% रही।

कंपनी के मुताबिक, इस साल सरकारी स्कूलों की भागीदारी भी बढ़ी है। पिछले एडिशन में जहां सरकारी स्कूलों का हिस्सा 5% था, वहीं इस बार यह बढ़कर 14% हो गया।

अब सभी प्रोजेक्ट्स का कई चरणों में मूल्यांकन किया जाएगा। चुने गए छात्रों को एक्सपर्ट्स की मेंटरशिप और अकादमिक मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि वे अपने आइडिया को फंग्शनल प्रोटोटाइप में बदल सकें। इवेंट का नेशनल फिनाले अक्टूबर 2026 में नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

Vivo ने बताया कि हिस्सा लेने वालों के लिए 35 लाख रुपये तक की एजुकेशनल स्कॉलरशिप और अन्य पुरस्कार रखे गए हैं। इसके अलावा, Teacher Innovation Fellowship के जरिए उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने छात्रों में इनोवेशन और क्रिएटिव सोच को बढ़ावा दिया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »