कंपनी तीन नए स्मार्टफोन Vivo Y21s, Y11s, और Y05s 4G को जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है।
Photo Credit: X/@Sudhanshu1414
Vivo लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही लॉन्च कर सकती है।
Vivo के लेटेस्ट फोन मार्केट में बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी तीन बजट स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च कर सकती है। ये एंट्री लेवल स्मार्टफोन बताए जा रहे हैं। तीनों ही नए स्मार्टफोन Y सीरीज के हो सकते हैं। इन तीनों ही स्मार्टफोन के फीचर्स भी लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। इनमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 6000mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं तीनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में लीक हुए डिटेल्स।
Vivo लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। कथित तौर पर ये कंपनी के एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने वाले हैं। जाने माने टिप्स्टर सुधांशु ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है। टिप्स्टर का कहना है कि कंपनी तीन नए स्मार्टफोन Vivo Y21s, Y11s, और Y05s 4G को जल्द ही मार्केट में पेश करने वाली है। तीनों ही फोन में अफॉर्डेबल प्राइस में आकर्षक फीचर मिल सकते हैं।
Specs & Renders of upcoming Vivo phones, that are launching soon in India. Vivo Y21s 5G - Dimensity 6300 - 6.74" LCD, 1600 × 720, 120Hz - 50MP + 0.08MP - 5MP - 6500mAh, 44W - OriginOS 6 - Side fps, microSD slot, IP65 rated - 4GB+64GB, 4GB+128GB & 6GB+128GB
— Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) November 20, 2026
Vivo Y05s 4G
Vivo Y05s 4G कंपनी का सस्ता फोन होगा जिसमें 4G कनेक्टिविटी मिलेगी। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट Unisoc T7225 आ सकता है। इसके साथ में 4GB रैम होगी और Mali G57 MC1 iGPU आ सकता है। फोन 6.74 इंच के LCD पैनल से लैस हो सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसके रियर में 8MP का मेन कैमरा होगा। फोन में फ्रंट साइड में 5MP का कैमरा मिल सकता है। इस फोन में 6500mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ में कंपनी 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है।
Vivo Y11s
Vivo Y11s में कुछ बेहतर फीचर्स मिल सकते हैं। Vivo Y11s फोन के अंदर 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले आ सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सुझाया गया है। रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल बताया गया है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC देखने को मिल सकता है। यह फोन MicroSD कार्ड सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसमें दो रियर कैमरा मिल सकते हैं। मेन कैमरा 13MP का हो सकता है। साथ में 0.08MP का डेप्थ सेंसर मिल सकता है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा आ सकता है।
Vivo Y21s
Vivo Y21s लाइनअप का सबसे बेहतर बजट फोन हो सकता है। फोन में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले आ सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सुझाया गया है। रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल बताया गया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा हो सकता है। यह फोन 44W फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकता है। इसमें 6GB रैम मिल सकती है। साथ ही साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी आ सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!