• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • LinkedIn MBA Rankings 2025: ये हैं दुनिया के टॉप 20 MBA इंस्टीट्यूट, 4 भारत के ये कॉलेज भी शामिल

LinkedIn MBA Rankings 2025: ये हैं दुनिया के टॉप 20 MBA इंस्टीट्यूट, 4 भारत के ये कॉलेज भी शामिल

LinkedIn ने विश्व के टॉप बिजनेस स्कूलों की अपनी तीसरी वार्षिक लिस्ट जारी की है।

LinkedIn MBA Rankings 2025: ये हैं दुनिया के टॉप 20 MBA इंस्टीट्यूट, 4 भारत के ये कॉलेज भी शामिल

Photo Credit: IIM

विश्व के टॉप बिजनेस स्कूलों में IIM कलकत्ता शामिल है।

ख़ास बातें
  • LinkedIn ने विश्व के टॉप बिजनेस स्कूलों की अपनी लिस्ट जारी की है।
  • 2025 की रैंकिंग में भारतीय संस्थानों ने काफी ग्रोथ हासिल की है।
  • इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) ने ग्लोबल स्तर पर 5वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

LinkedIn ने विश्व के टॉप बिजनेस स्कूलों की अपनी तीसरी वार्षिक लिस्ट जारी की है। इनमें उन संस्थानों को शामिल किया गया है जो लंबे समय तक करियर ग्रोथ में सबसे अधिक मददगार हैं। सबसे खास बात यह है कि 2025 की रैंकिंग में भारतीय संस्थानों ने काफी ग्रोथ हासिल की है, जिसमें इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) ने बीते साल के छठे पायदान से ऊपर बढ़कर ग्लोबल स्तर पर 5वां स्थान हासिल किया है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में IIM-कलकत्ता दुनिया भार में 16वें स्थान पर रहा, जबकि IIM-अहमदाबाद 19वें पायदान से ग्रोथ के बाद 17वें स्थान पर पहुंच गया। वहीं इस साल पहली बार IIM बैंगलोर 20वें पायदान पर रहा। ग्लोबल स्तर पर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने टॉप पायदान हासिल किया। दूसरे नंबर पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी रही, तीसरे पर INSEAD और चौथे पायदान पर पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी आई। इस रैंकिंग में 5 स्टैंडर्ड के आधार पर प्रोग्राम का मूल्यांकन किया गया, जिसमें हायरिंग और डिमांड, एबिलिटी एडवांस, नेटवर्क की मजबूती, नेतृत्व क्षमता और विविधता आदि शामिल हैं।

LinkedIn न्यूज इंडिया की सीनियर मैनेजिंग एडिटर और करियर एक्सपर्ट नीरजिता बनर्जी ने कहा कि "MBA का चयन करना अपने लिए किए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण इन्वेस्ट में से एक है। करीक्यूलम इसमें सबसे बड़ा पहलू है, लेकिन MBA के साथ आने वाले नेटवर्क, कॉन्फिडेंस और संभावनाओं की समझदारी आपके करियर को लंबे समय तक आकार दे सकती है। हमारा डेटा बताता है कि सही प्रोग्राम ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है, नए रास्ते खोल सकता है और ऐसी कम्युनिटी को तैयार कर सकता है जो ग्रेजुएट होने के बाद भी लंबे समय तक आपका साथ दें। उन्होंने आगे कहा कि इस लिस्ट का उद्देश्य प्रोफेशनल को यह साफ तौर पर समझाना है कि उन्हें स्किल और सपोर्ट का सही तरीका कहां मिल सकता है।"

टॉप 20 ग्लोबल MBA इंस्टीट्यूशन, 2025

  • स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
  • INSEAD
  • पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी
  • इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस
  • नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी
  • मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • डार्टमाउथ कॉलेज
  • कोलंबिया यूनिवर्सिटी
  • लंदन यूनिवर्सिटी
  • शिकागो यूनिवर्सिटी
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
  • ड्यूक यूनिवर्सिटी
  • येल यूनिवर्सिटी
  • कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद
  • वर्जीनिया यूनिवर्सिटी
  • कॉर्नेल यूनिवर्सिटी
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »