इस महीने की शुरुआत में Redmi ने Note 14 Pro+ 5G and the Note 14 Pro 5G को नए Champagne Gold कलर में पेश किया था
इसमें से एक स्मार्टफोन डुअल-टोन बरगंडी कलर के साथ दिख रहा है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Redmi के भारत में बिजनेस को 11 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर कंपनी दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हालांकि, कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। हाल ही में कंपनी ने Note 14 Pro 5G और Note 14 Pro+ 5G को नए Champagne Gold कलर में पेश किया था।
देश में Redmi की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में घोषणा की है भारत में उसके बिजनेस को 11 वर्ष पूरे हो गए हैं। कंपनी ने बताया कि इस मौके पर वह दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी। हालांकि, Redmi ने इन स्मार्टफोन्स के मॉडल या फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। इस पोस्ट के साथ दी गई इमेज में कंपनी के दो स्मार्टफोन्स दिख रहे हैं। इनमें से एक व्हाइट फिनिश में है और इसमें Redmi की ब्रांडिंग नीचे दाएं कोने पर है। एक अन्य स्मार्टफोन डुअल-टोन बरगंडी कलर के साथ दिख रहा है।
इस महीने की शुरुआत में Redmi ने Note 14 Pro+ 5G and the Note 14 Pro 5G को नए Champagne Gold कलर में पेश किया था। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने इस सीरीज के बेस वेरिएंट के साथ इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। इसके अलावा यह जल्द ही Redmi 15C को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Redmi 14C की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 6,000 mAh की बैटरी मिल सकती है।
Xiaomi के इस सब-ब्रांड Redmi के इस स्मार्टफोन की ऑनलाइन रिटेलर Epto.it की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इसका इटली सहित कुछ यूरोपीय देशों में में 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 134 यूरो (लगभग 13,450 रुपये) और 4 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस लगभग 155 यूरो (लगभग 16,000 रुपये) का हो सकता है। इसे ऑरेंज, ब्लू और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच की LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Xiaomi के HyperOS पर चल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!