• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • भारत में 15 अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से AI पर फोकस्ड डेटा सेंटर बनाएगी Google

भारत में 15 अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से AI पर फोकस्ड डेटा सेंटर बनाएगी Google

कंपनी की योजना देश में 1 GW आउटपुट वाला डेटा सेंटर कैम्पस बनाने की है। इससे Google Cloud का क्लाइंट बेस बढ़ाने में सहायता मिल सकती है

भारत में 15 अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से AI पर फोकस्ड डेटा सेंटर बनाएगी Google

यह अमेरिका के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट होगा

ख़ास बातें
  • यह डेटा सेंटर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बनाया जाएगा
  • अमेरिका के बाहर यह कंपनी का सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट होगा
  • इससे Google Cloud का क्लाइंट बेस बढ़ाने में सहायता मिल सकती है
विज्ञापन

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने भारत में 15 अरब डॉलर (लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये) के इनवेस्टमेंट से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस्ड डेटा सेंटर बनाने की घोषणा की है। इसके लिए बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की जाएगी। यह डेटा सेंटर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बनाया जाएगा। अगले पांच वर्षों में यह इनवेस्टमेंट किया जाएगा। 

यह घोषणा नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर, Ashwini Vaishnaw, फाइनेंस मिनिस्टर, Nirmala Sitharaman और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, N Chandrababu Naidu की मौजूदगी में यह घोषणा की गई है। गूगल के CEO, Thomas Kurian ने बताया कि यह अमेरिका के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट होगा। कंपनी की योजना देश में 1 GW आउटपुट वाला डेटा सेंटर कैम्पस बनाने की है। इससे Google Cloud का क्लाइंट बेस बढ़ाने में सहायता मिल सकती है। 

अश्विनी ने बताया कि भारत के आंत्रप्रेन्योर्स के बीच AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है। सीतारमण का कहना था कि देश के एजुकेशन सेक्टर को टेक्नोलॉजी से लाभ मिल सकता है। आंध्र प्रदेश में ग्रोथ की संभावना पर नायडू ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के अगले IT हब के तौर पर राज्य उभर रहा है। भारती एयरटेल ने कहा कि कंपनी ने विशाखापट्टनम में AI पर फोकस्ड डेटा सेंटर बनाने के लिए गूगल के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है। इस प्रोजेक्ट को 2030 तक पूरा किया जाएगा। इसमें सबसी नेटवर्क और क्लीन एनर्जी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में AdaniConneX की भी भागीदारी होगी। 

भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर, Gopal Vittal ने कहा, "विश्व-स्तरीय AI इंफ्रास्ट्रक्चर को देश के असाधारण टैलेंट के साथ जोड़कर और वैश्विक कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ, हम AI के दौर में भारत को एक लीडर बनाने की नींव रख रहे हैं। विशाखापट्टनम को AI का नया हब बनाने के साथ, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि भारत के पास इनोवेशन, इकोनॉमिक ग्रोथ और डिजिटल इनक्लूजन के लिए रफ्तार तय करने का मौका हो। यह केवल हमारे लोगों के लिए नहीं, बल्कि विश्व के लिए भी होगा।" डेटा सेंटर के साथ ही भारती एयरटेल और गूगल संयुक्त तौर पर एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट केबल लैंडिंग स्टेशन भी बनाएंगे। यह गूगल की नई इंटरनेशनल सबसी केबल्स को होस्ट करेगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »