Apple के चीफ की पोजिशन से जल्द हट सकते हैं Tim Cook, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश

एपल की कमान लगभग 14 वर्षों से कुक के पास है और उनकी अगुवाई में कंपनी ने अपने स्मार्टफोन और अन्य बिजनेस को तेजी से बढ़ाया है

Apple के चीफ की पोजिशन से जल्द हट सकते हैं Tim Cook, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश

कंपनी की मार्केट वैल्यू 350 अरब डॉलर से बढ़कर लगभग चार लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है

ख़ास बातें
  • एपल की कमान लगभग 14 वर्षों से कुक के पास है
  • कंपनी के नए CEO की घोषणा अगले तिमाही नतीजों के बाद की जा सकती है
  • एपल के लिए वॉल्यूम के लिहाज से भारत तीसरा सबसे बड़ा मार्केट हो गया है
विज्ञापन

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO), Tim Cook अगले वर्ष कंपनी को छोड़ सकते हैं। एपल की कमान लगभग 14 वर्षों से कुक के पास है और उनकी अगुवाई में कंपनी ने अपने स्मार्टफोन और अन्य बिजनेस को तेजी से बढ़ाया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एपल ने कुक के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी में से ही किसी सीनियर मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव को चुना जा सकता है। हालांकि, इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है और कुक ने भी कंपनी से ही किसी कैंडिडेट को चुनने का पक्ष लिया है। एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग), John Ternus को उनके विकल्प के तौर पर एक प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। CEO के तौर पर कुक के लगभग 14 वर्षों के कार्यकाल में एपल का बिजनेस तेजी से बढ़ा है और कंपनी की मार्केट वैल्यू 350 अरब डॉलर से बढ़कर लगभग चार लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। 

कंपनी के नए CEO की घोषणा अगले तिमाही नतीजों के बाद की जा सकती है। एपल का अनुमान है कि मौजूदा तिमाही में हॉलिडे के सीजन के दौरान उसकी सेल्स में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के आईफोन के साथ ही लैपटॉप की MacBook रेंज की सेल्स भी तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा कुछ अन्य सेगमेंट में भी कंपनी ने अपने बिजनेस को बढ़ाया है। 

एपल के लिए वॉल्यूम के लिहाज से भारत तीसरा सबसे बड़ा मार्केट हो गया है। देश में कंपनी ने अपने रिटेल स्टोर्स की संख्या भी बढ़ाई है। इसके साथ ही देश में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया गया है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint Research के अनुसार, देश के स्मार्टफोन मार्केट में जुलाई-सितंबर के दौरान iPhones का वैल्यू के लिहाज से मार्केट शेयर लगभग 28 प्रतिशत का रहा है। हाल ही में कंपनी ने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल हैं। नई आईफोन सीरीज के लिए कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »