• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL की 4G नेटवर्क के लिए अतिरिक्त 1 लाख टावर्स लगाने की योजना, 5G सर्विस की तैयारी

BSNL की 4G नेटवर्क के लिए अतिरिक्त 1 लाख टावर्स लगाने की योजना, 5G सर्विस की तैयारी

मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर कम्युनिकेशंस Chandrasekhar Pemmasani ने बताया है कि BSNL की 4G सर्विसेज के विस्तार के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से स्वीकृति मांगेगा

BSNL की 4G नेटवर्क के लिए अतिरिक्त 1 लाख टावर्स लगाने की योजना, 5G सर्विस की तैयारी

पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी ने लगभग 280 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है

ख़ास बातें
  • हाल ही में BSNL एक लाख 4G टावर्स लगाने का कार्य पूरा किया था
  • BSNL की 4G सर्विसेज के विस्तार के लिए कैबिनेट से DoT स्वीकृति मांगेगे
  • इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी की 5G सर्विस जल्द शुरू हो सकती है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की अपने 4G नेटवर्क को मजबूत बनाने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी एक लाख अतिरिक्त टावर्स लगा सकती है। इस महीने की शुरुआत में BSNL ने देश भर में एक लाख 4G टावर्स लगाने का कार्य पूरा किया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर कम्युनिकेशंस Chandrasekhar Pemmasani के हवाले से बताया गया है कि BSNL की 4G सर्विसेज के विस्तार के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से स्वीकृति मांगेगा। उन्होंने कहा, "स्वेदशी इक्विपमेंट के साथ एक लाख टावर्स को इंस्टॉल करने के बाद हम केंद्रीय मंत्रिमंडल और प्रधानमंत्री Narendra Modi से अतिरिक्त एक लाख टावर्स की स्वीकृति मांगने के लिए संपर्क करेंगे।" BSNL की योजना 4G और 5G नेटवर्क के लिए इक्विपमेंट को भी बढ़ाने की है। 

यह सरकारी टेलीकॉम कंपनी कैश फ्लो को बढ़ाने के लिए अपने एसेट्स को भी मॉनेटाइज करने पर विचार कर रही है। BSNL के 4G नेटवर्क में आ रही समस्याओं पर Pemmasani का कहना था कि कंपनी ने देश में बने इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया है और इसमें आ रही समस्याओं को जल्द ठीक किया जाएगा। BSNL ने अपनी 5G सर्विसेज के लिए टाइटल पर पब्लिक से सुझाव मांगे हैं। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में BSNL ने लगभग 280 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह 18 वर्ष बाद पहली बार है कि जब कंपनी ने लगातार दो तिमाहियों में प्रॉफिट हासिल किया है। कंपनी को 4G सर्विस से मोबाइल सेगमेंट में रेवेन्यू बढ़ाने में सहायता मिली है। 

हालांकि, पिछले वित्त वर्ष में इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को लगभग 2,247 करोड़ रुपये का लॉस हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी के लगभग 5,370 करोड़ रुपये के नुकसान से यह 58 प्रतिशत कम है। BSNL ने पिछले वित्त वर्ष में अपना सबसे अधिक कैपिटल एक्सपेंडिचर किया है। कंपनी के इबिट्डा मार्जिन में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू लगभग 7.8 प्रतिशत बढ़कर लगभग 20,841 करोड़ रुपये का रहा है। इससे पिछले वर्ष वर्ष में यह लगभग 19,330 करोड़ रुपये का था। कंपनी का इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) सहित मोबिलिटी सर्विसेज से रेवेन्यू छह प्रतिशत बढ़कर लगभग 7,499 करोड़ रुपये का रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »