• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ

BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ

पिछली तिमाही में BSNL के एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में भी बढ़ोतरी हुई है और यह 102.7 रुपये प्रति माह का है। केंद्र सरकार ने BSNL की सर्विस में सुधार के साथ डिजिटल एक्सेस को बढ़ाने की योजना बनाई है

BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ

इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4,418 करोड़ रुपये का है

ख़ास बातें
  • BSNL का पहली तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4,418 करोड़ रुपये का रहा है
  • इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को एंटरप्राइज सेगमेंट से ग्रोथ मिली है
  • देश के कई क्षेत्रों में BSNL ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है
विज्ञापन

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत बढ़ा है। BSNL का पहली तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4,418 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 4,017 करोड़ रुपये का था।  

टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया कि BSNL को कंज्यूमर मोबिलिटी और एंटरप्राइज बिजनेस सेगमेंट से ग्रोथ मिली है, जबकि कंज्यूमर फिक्स्ड-एक्सेस सेगमेंट में मामूली बदलाव हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी के रेवेन्यू में 400 करोड़ रुपये से कुछ अधिक की बढ़ोतरी हुई है। सिंधिया ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी सुधार हुआ है। 

पिछली तिमाही में BSNL के एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में भी बढ़ोतरी हुई है और यह 102.7 रुपये प्रति माह का है। केंद्र सरकार ने BSNL की सर्विस में सुधार के साथ डिजिटल एक्सेस को बढ़ाने की योजना बनाई है। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को मॉडर्नाइज करने पर भी विचार किया जा रहा है। देश के कई क्षेत्रों में कंपनी ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। BSNL के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है। कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग को भी पूरा किया है। कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G कहा जा सकता है। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क पहले से मौजूद है। इन कंपनियों से मुकाबला करने में BSNL को मुश्किल हो रही है। 

हाल ही में सिंधिया ने कहा था कि BSNL को प्राइवेटाइज करने की कोई योजना नहीं है। उनका कहना था, "भारत के लोगों से BSNL जुड़ी है और यह देश के लोगों के लिए है।" उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को मजबूत बनाने और इसकी टेलीकॉम क्षमताओं को बढ़ाने पर सरकार फोकस कर रही है। BSNL के 4G नेटवर्क पर सिंधिया ने कहा कि कंपनी के पास दो विकल्प हैं - विदेशी कंपनियों से टेलीकॉम इक्विपमेंट खरीदे जाएं या देश में क्षमताएं विकसित की जाएं। BSNL के नए टेलीकॉम टावर्स में सोलर पावर का इस्तेमाल किया जा रहा है। सिंधिया ने कंपनी से अपने कस्टमर्स की संख्या को बढ़ाने के साथ ही मोबाइल सर्विस से मिलने वाले रेवेन्यू में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए कहा था। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »