BSNL की प्रॉफिट में आने की तैयारी, 18,000 कर्मचारियों को दे सकती है VRS

कंपनी जल्द ही eSIM लॉन्च करेगी। इसका 4G नेटवर्क अगले वर्ष जून तक पूरे देश में उपलब्ध हो सकता है

BSNL की प्रॉफिट में आने की तैयारी, 18,000 कर्मचारियों को दे सकती है VRS

इसका 4G नेटवर्क अगले वर्ष जून तक पूरे देश में उपलब्ध हो सकता है

ख़ास बातें
  • BSNL ने VRS के लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपये की मांग की है
  • यह कंपनी वेतन पर वार्षिक लगभग 7,500 करोड़ रुपये का खर्च करती है
  • कंपनी की योजना इस खर्च को घटाने की है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पिछले कुछ महीनों में अपने कामकाज में सुधार किया है। BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या भी बढ़ी है। कंपनी ने अपनी बैलेंस शीट को मजबूत बनाने के लिए अपनी मौजूदा वर्कफोर्स को लगभग 35 प्रतिशत घटाने की योजना बनाई है। 

टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) जल्द ही BSNL की दूसरी वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS) के लिए फाइनेंस मिनिस्ट्री से स्वीकृति मांग सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि BSNL के बोर्ड ने VRS के जरिए 18,000 से 19,000 कर्मचारियों को हटाने के लिए एक प्रपोजल भेजा है। कम्युनिकेशंस मिनिस्ट्री के निर्देश के बाद इस कंपनी ने VRS का प्रपोजल दिया है। इसे फाइनेंस मिनिस्ट्री से स्वीकृति मिलने के बाद मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के सामने पेश किया जाएगा। 

BSNL ने VRS के लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपये की मांग की है। यह कंपनी अपने कर्मचारियों के वेतन पर वार्षिक लगभग 7,500 करोड़ रुपये का खर्च करती है, जो इसके रेवेन्यू का लगभग 38 प्रतिशत है। BSNL की योजना इस खर्च को घटाने की है। कंपनी जल्द ही eSIM लॉन्च करेगी। इसका 4G नेटवर्क अगले वर्ष जून तक पूरे देश में उपलब्ध हो सकता है। इसके बाद कंपनी की 5G नेटवर्क के लॉन्च की योजना है। 

हालांकि, Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। इस लिहाज से BSNL इन कंपनियों से काफी पीछे है। कंपनी ने बताया है कि वह अगले वर्ष मार्च तक eSIM सर्विस शुरू करेगी। इसके बाद जून तक 4G नेटवर्क को देश भर में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी की जल्द टैरिफ बढ़ाने की योजना नहीं है। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंपनी की फाइनेंशियल रिकवरी हो रही है। अगले वर्ष के मध्य में BSNL की 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है। सिंधिया ने कहा था कि BSNL का कामकाज मजबूत हो रहा है। भारत जैसे देश के लिए तीन-चार टेलीकॉम कंपनियां होना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया था, "पिछले तीन-चार वर्षों में कंपनी का रेवेन्यू 12 प्रतिशत बढ़ा है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपेंडिचर दो प्रतिशत कम हुआ है। पिछले तीन वर्षों से कंपनी इबिट्डा के लिहाज से पॉजिटिव में है।" कंपनी की योजना अगले वर्ष जून तक लगभग एक लाख टावर लगाने की है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »