Brain

Brain - ख़बरें

  • दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
    Neuralink के N1 ब्रेन इम्प्लांट का इस्तेमाल करने वाले एक पैरालाइज्ड मरीज ने 100 दिन बाद अपने अनुभव साझा किए हैं। Jon L. Noble नाम के इस मरीज के मुताबिक वह अब अपने दिमाग की मदद से कंप्यूटर कंट्रोल कर पा रहे हैं। सर्जरी के कुछ हफ्तों बाद ही उन्होंने कर्सर कंट्रोल, टाइपिंग और यहां तक कि गेमिंग भी शुरू कर दी। कंपनी के मुताबिक यह टेक्नोलॉजी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस पर आधारित है, जो भविष्य में दिव्यांग लोगों के लिए नई संभावनाएं खोल सकती है। हालांकि इसके लंबे समय के असर पर अभी और रिसर्च की जरूरत है।
  • AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
    वर्कप्लेस पर AI टूल्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और कई कर्मचारी एक साथ कई AI सिस्टम का यूज कर रहे हैं। हालांकि एक नई स्टडी में सामने आया है कि लगातार इन टूल्स को मॉनिटर और मैनेज करना मानसिक थकान पैदा कर सकता है, जिसे “AI Brain Fry” कहा गया है। Harvard Business Review में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक कुछ कर्मचारियों को ध्यान लगाने में कठिनाई, निर्णय लेने में देरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं महसूस हुईं। स्टडी यह भी बताती है कि जिन कर्मचारियों पर AI टूल्स की निगरानी का दबाव ज्यादा होता है, उनमें निर्णय थकान और गलतियों की संभावना भी बढ़ सकती है।
  • मरने के बाद भी इतने समय तक जिंदा रहता है दिमाग! स्टडी में दावा
    इंसानी दिमाग मरने के बाद भी थोड़े समय तक सक्रिय रहता है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, नई स्टडी इस बात का दावा करती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मरने के बाद इंसानी दिमाग कुछ समय तक काम करता रहता है। जब किसी इंसान की दिल की धड़कनें बंद हो जाती हैं तो उसे मृत समझ लिया जाता है। लेकिन उसका दिमाग तब भी काम करता रहता है।
  • बच्चों का 'दिमाग खराब' कर रहा है सोशल मीडिया!
    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Facebook, Instagram, Snapchat आदि के अत्यधिक इस्तेमाल से बच्चों के दिमागी विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अमेरिका में इसे लेकर एक हालिया स्टडी की गई है जिसमें हजारों बच्चों को शामिल किया गया। स्टडी कहती है कि ऐप्स पर लगातार स्क्रॉलिंग, और पूरा दिन मिलते नोटिफिकेशंस केवल उनका समय बर्बाद नहीं कर रहे, बल्कि उनमें ADHD जैसे लक्षण पैदा कर रहे हैं।
  • Apple Watch नहीं होती तो क्या होता? हार्ट रेट अलर्ट के चलते ब्रेन ट्यूमर का पता चला, बच गई जान!
    टेक गैजेट्स अब सिर्फ कॉल और नोटिफिकेशन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हेल्थ मॉनिटरिंग में भी अहम रोल निभा रहे हैं। यूके में 57 साल की सैम एडम्स को Apple Watch से लगातार Low Heart Rate अलर्ट मिलते रहे। शुरू में उन्होंने इन्हें नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में डॉक्टर से जांच कराई। कार्डियक टेस्ट्स और CT स्कैन में उनके दिमाग में एक बेनाइन ट्यूमर निकला, जो ऑपरेशन के लिए जटिल लोकेशन पर है। अब उन्हें नियमित स्कैन और दवाओं पर रहना होगा।
  • 15 मिनट की ज्यादा नींद कर सकती है कमाल! स्टडी में दावा
    कहा जाता है कि हमें रात में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद तो लेनी ही चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप 15 मिनट की नींद भी ज्यादा लेते हैं यह कैसा चमत्कारी असर आपके दिमाग पर डाल सकती है? एक नए शोध में दावा किया गया है कि नींद की अवधि में हल्की सी बढ़ोत्तरी भी युवाओं में ज्ञान संबंधी कौशल में कमाल की बढ़ोत्तरी कर सकती है।
  • Meta Brain Typing: आप सोचेंगे और यह टाइप करेगा, जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी?
    Meta लंबे समय से ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) पर काम कर रहा है। हाल ही में उन्होंने एक नॉन-इनवेसिव ब्रेन-टाइपिंग सिस्टम का डेमो दिखाया, जिसमें EEG (Electroencephalography) और AI मॉडल्स का इस्तेमाल किया गया। रिसर्च के मुताबिक, यह लगभग 80% सटीकता से दिमागी संकेतों को पढ़कर टेक्स्ट में बदल सकता है। MIT टेक्नोलॉजी रिव्यू के एक हालिया ब्लॉग के अनुसार, टेक्नोलॉजी एक सपेशल ब्रेन स्कैनर पर निर्भर करती है जिसे मैग्नेटोएन्सेफलोग्राफी (MEG) मशीन कहा जाता है, जो ब्रेन एक्टिविटी द्वारा बनाए गए छोटे मैग्नेटिक संकेतों का पता लगाता है। स्कैनर इतना बड़ा और संवेदनशील है कि पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के हस्तक्षेप को रोकने के लिए इसे एक खास डिजाइन किए गए कमरे में रखना पड़ता है।
  • Covid वायरस बिमारी ठीक होने के बाद भी होता है शरीर में मौजूद- नई स्टडी
    Covid-19 के SARS-CoV-2 वायरस को लेकर वैज्ञानिकों ने एक नई स्टडी पेश की है। वायरस का संक्रमण होने के बाद यह मनुष्य के शरीर में सालों साल तक बना रह सकता है। यह मनुष्य की खोपड़ी और मस्तिष्क आवरण में जाकर बैठ जाता है। यह ब्रेन एजिंग को तेज कर देता है। साथ ही व्यक्ति में सिरदर्द की शिकायत, नींद की समस्या, ब्रेन फॉग आदि के लक्षण पैदा हो सकते हैं।
  • स्मार्टफोन से ब्रेन कैंसर होता है? WHO ने नई स्टडी में किया साफ
    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि स्मार्टफोन के इस्तेमाल से ब्रेन कैंसर नहीं होता है। WHO ने 63 स्टडी को फिर से खोला और उनका विश्लेषण किया। निष्कर्ष में स्मार्टफोन से निकलने वाली रेडिएशन से ब्रेन कैंसर का संबंध साबित नहीं हुआ। हालांकि IARC, RF रेडिएशन को अभी भी पॉसिबली कॉर्सिनोजेनिक मानती है। अभी इस क्षेत्र में और गहन शोध होने की गुंजाइश है।
  • मोबाइल फोन रेडिएशन से नहीं होता ब्रेन कैंसर! WHO की नई स्टडी
    WHO ने दावा किया है कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल से ब्रेन कैंसर का खतरा नहीं बढ़ता है। संस्था ने 63 स्टडीज के डेटा को खंगाला है जो 1994-2022 के बीच की गईं। इसमें मोबाइल फोन से निकलने वाली रेडियोफ्रिक्वेंसी (RF) रेडिएशन और ब्रेन कैंसर के बीच में कोई लिंक नहीं मिला है। लेकिन IARC मोबाइल फोन रेडिएशन को अभी भी संभवतः कैंसरकारी Group 2B के तहत रखती है।
  • हजारों वर्ष पहले ही मिस्र में किया जा चुका था ब्रेन कैंसर का इलाज! 4,000 साल पुराने स्कल की हुई जांच
    यह रिसर्च महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्राचीन मिस्र चिकित्सा के एडवांसमेंट के बारे में नए तथ्यों को उजागर करती है।
  • क्‍या AI हमारे दिमाग को पढ़ सकता है? क्‍या हमें इस बारे में टेंशन होनी चाहिए?
    AI : क्या तंत्रिका प्रत्यारोपण (neural implants) और जनरेटिव एआई सच में ‘‘दिमाग पढ़ सकते हैं’’? क्या वह दिन आ रहा है जब कंप्यूटर हमारे विचारों की सटीक रियल टाइम ट्रांसक्रिप्‍ट तैयार कर सकेंगे?
  • इंसानों की तरह चलता है कुत्तों का दिमाग! स्टडी में रोचक खुलासा
    शोधकर्ताओं ने कैनाइन ब्रेन को लेकर एक स्टडी की है। इसमें 18 कुत्तों की गतिविधि का विश्लेषण किया गया।
  • 12 हजार साल पहले संरक्षित किए गए दिमाग मिले! खोल सकते हैं बड़े राज
    खोज इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि नैचुरल कंडीशन में सॉफ्ट टिश्यू को प्रिजर्व करना यानी संरक्षित करना अपने आप में बहुत ही असाधारण है।
  • Neuralink: इंसान ने केवल सोचकर चला दिया कंप्यूटर माउस, जानें क्या है एलन मस्क का ये प्रोजेक्ट?
    एलन मस्क के पास न्यूरालिंक के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं, जिसमें मोटापा, ऑटिज्म, अवसाद और सिजोफ्रेनिया जैसी विभिन्न स्थितियों के इलाज के लिए क्विक और एफिशिएंट सर्जिकल सम्मिलन के लिए इसकी तकनीक का उपयोग करने की कल्पना की गई है।

Brain - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »