हीरो मोटोकॉर्प को लगा झटका, कंपनी के खिलाफ दर्ज हुआ जालसाजी का मामला

इस मामले में कंपनी पर 5.9 करोड़ रुपये से अधिक के जाली बिल बनाकर लगभग 56 लाख रुपये का टैक्स क्रेडिट लेने का आरोप लगाया गया है

हीरो मोटोकॉर्प को लगा झटका, कंपनी के खिलाफ दर्ज हुआ जालसाजी का मामला

इसमें जाली बिल बनाकर टैक्स क्रेडिट लेने की शिकायत की गई है

ख़ास बातें
  • कंपनी पर 5.9 करोड़ रुपये से अधिक के जाली बिल बनाने का आरोप है
  • यह मामला इसमें हीरो मोटोकॉर्प और इसके चीफ पवन मुंजाल के खिलाफ है
  • इसमें कंपनी के कुछ एग्जिक्यूटिव्स और एक ऑडिटर को भी नामित किया गया है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Hero MotoCorp के खिलाफ जालसाजी और आपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस की ओर से दायर किए गए इस मामले में कंपनी पर 5.9 करोड़ रुपये से अधिक के जाली बिल बनाकर लगभग 56 लाख रुपये का टैक्स क्रेडिट लेने का आरोप लगाया गया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह शिकायत Brains Logistics Pvt Ltd ने दर्ज कराई है और इसमें हीरो मोटोकॉर्प के साथ इसके मुख्य एंप्लॉयर पवन मुंजाल और एग्जिक्यूटिव्स विक्रम सीताराम कासबेकर और हरी प्रकाश गुप्ता और एक ऑडिटर को नामित किया गया है। इस पर प्रतिक्रिया में हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान जारी कर रहा है कि यह एक पुराना मामला है और इसमें किसी एग्जिक्यूटिवस का नाम शामिल नहीं है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने मुंजाल और कासबेकर के साथ मिलकर 2009 और 2010 के लिए 5.9 करोड़ रुपये से अधिक के जाली बिल बनाए थे और Brains Logistics Pvt Ltd के लिए अपने खातों में जाली डेबिट बैलेंस तैयार किया था। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि हीरो मोटोकॉर्प ने 55 लाख रुपये से अधिक का जाली CENVAT (सर्विस टैक्स) क्रेडिट लिया था। इस मामले में हीरो मोटोकॉर्प पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और Brains Logistics Pvt Ltd के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि कंपनी ने जाली बिलों को कभी जारी या जमा नहीं किया था। 

हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने Karizma XMR को लॉन्च किया था। कंपनी इस लोकप्रिय मोटरसाइकिल को नए डिजाइन के साथ दोबारा पेश किया है। नई करिज्मा में 210 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका प्राइस 1,82,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 210cc 4V का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो 25.5Ps की पावर और 20.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस मोटरसाइकिल को Iconic Yellow, Matte Red और Phantom Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एलसीडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, एडजेस्टेबल विंडशील्ड, स्लिप एंड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस मोटरसाइकिल के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट के साथ शार्प और स्लीक एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  2. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  3. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  4. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  5. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  6. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  7. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  8. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  9. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  10. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »