12 हजार साल पहले संरक्षित किए गए दिमाग मिले! खोल सकते हैं बड़े राज

वैज्ञानिकों ने 12 हजार साल पुराने संरक्षित दिमागों की खोज की है। य

12 हजार साल पहले संरक्षित किए गए दिमाग मिले! खोल सकते हैं बड़े राज

Photo Credit: Alexandra Morton-Hayward

वैज्ञानिकों ने 12 हजार साल पुराने संरक्षित दिमागों की खोज की है। य

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने 12 हजार साल पुराने संरक्षित दिमागों की खोज की है।
  • वैज्ञानिकों को 4400 ऐसे संरक्षित दिमाग मिले हैं।
  • दिमाग पुराने बायोमॉलिक्यूल का विश्लेषण करने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने 12 हजार साल पुराने संरक्षित दिमागों की खोज की है। यह खोज चौंकाने वाली है क्योंकि माना जाता रहा है कि इंसान की मौत के बाद दिमाग तेजी से नष्ट होने लगता है। लेकिन वैज्ञानिकों को 4400 ऐसे दिमाग संरक्षित मिले हैं जो हजारों सालों से ज्यों के त्यों बने हुए हैं। 

रिसर्च को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एलेग्जेंड्रा मॉर्टन हेवार्ड ने लीड किया है। रिसर्च में पुरातात्विक रिकॉर्ड्स के ग्लोबल सर्वे के माध्यम से इन दिमागों के बारे में जानकारी मिली। ये दिमाग कई तरह के वातावरण में रह चुके हैं। ये मिस्र के मरूस्थल से लेकर यूरोप के पीट बॉग में भी रह चुके हैं। खोज को Proceedings of the Royal Society B: Biological Sciences में प्रकाशित किया गया है। 

स्टडी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उन सभी अनुमानों का विरोध करती है जिनमें कहा जाता रहा है कि दिमाग शरीर के उन हिस्सों में से है जो व्यक्ति की मौत के बाद तेजी से नष्ट होने लगते हैं। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ये जो नमूने मिले हैं इनसे हमारे विकास के इतिहास और उस समय मौजूद रही बीमारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। 

पुराने दिमागों के ये सैम्पल नई और अनोखी पुराजैविक अंतर्दृष्टि दे सकते हैं। जिससे कि वैज्ञानिक बड़ी न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के बारे में बेहतर समझ सकते हैं। साथ ही उस समय पर मौजूद दिमागी क्षमता, व्यवहार और तंत्र प्रणाली के उत्तकों का विकास और उनके फंक्शन के बारे में जानकारी मिल सकती है। खोज इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि नैचुरल कंडीशन में सॉफ्ट टिश्यू को प्रिजर्व करना यानी संरक्षित करना अपने आप में बहुत ही असाधारण है। दिमाग पुराने बायोमॉलिक्यूल का विश्लेषण करने में मदद कर सकते हैं, प्राचीन समय के जीवन और मृत्यु के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »