Bluetooth Device

Bluetooth Device - ख़बरें

  • HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
    HMD Slate Tab 5G का डिजाइन Microsoft की Surface रेंज और Nokia Lumia 2520 के जैसा है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और 3.5 mm हेडफोन जैक के विकल्प हो सकते हैं। HMD Slate Tab 5G में 9,250 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हालांकि, HMD ने इस टैबलेट की पुष्टि नहीं की है।
  • Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
    Beat Rider CBS 05 Ultra में 80 W ड्राइवर और 20 W ट्वीटर के जरिए 100 W RMS आउटपुट मिलता है, जिससे पावरफुल बैस को हाई फ्रीक्वेंसी के साथ बैलेंस किया जाता है। इसमें 8 इंच स्पीकर ड्राइव यूनिट है जो इसके नीचे मौजूद है और इसका साइज बैस को अधिकतर कॉम्पैक्ट पार्टी स्पीकर्स से अधिक वजन देता है। इस स्पीकर को स्मार्टफोन के साथ Bluetooth से कनेक्ट किया जा सकता है ।
  • Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
    Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया Pure Sound Pro X2 होम थिएटर सिस्टम लॉन्च किया है। यह 5.1-Channel ऑडियो सेटअप और 150W साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसमें Soundbar, Wired Subwoofer और दो Satellite Speakers दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, HDMI (ARC), Optical, USB और AUX जैसे विकल्प मिलते हैं। यूजर्स Music, Movie, News और Night समेत चार EQ मोड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने इसका MRP 9,999 रुपये रखा है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
    Samsung ने भारतीय बाजार में Music Studio Series के तहत Music Studio 5 और Music Studio 7 Wi-Fi Speakers लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि नए स्पीकर्स Samsung TV और Soundbar के साथ बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। Music Studio 7 में 3.1.1-चैनल ऑडियो सिस्टम मिलता है, जबकि Music Studio 5 कॉम्पैक्ट डिजाइन और बैलेंस्ड साउंड पर फोकस करता है। दोनों मॉडल SmartThings, Wi-Fi, Bluetooth और Q-Symphony जैसे फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। Samsung ने Music Studio Series की शुरुआती कीमत ₹27,900 रखी है।
  • Asus ने लॉन्च किया 10W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
    Asus ने नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है जो Adol SP103 नाम से आता है। कंपनी का यह ब्लूटूथ स्पीकर 10W आउटपुट प्रदान करता है। इसमें ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी मिलती है। यह डुअल स्पीकर से लैस है जिसमें मेग्नेटिक ड्राइवर लगे हैं। यह 50Hz से लेकर 20kHz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज को कवर करता है।
  • Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च
    Honor Watch 6 Plus को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नई स्मार्टवॉच में 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1000mAh बैटरी और AI आधारित हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक वॉच हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और स्लीप एपनिया जैसी चीजों को ट्रैक कर सकती है। इसके अलावा इसमें AI Coach, AI Running Posture Analysis और YOYO Voice Assistant भी मिलता है। स्मार्टवॉच 120 से ज्यादा Sports Modes, Dual-Band GPS और Bluetooth Calling सपोर्ट के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18,200 रुपये रखी गई है।
  • Moto Buds 2 भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा ANC, Spatial Audio और 48 घंटे बैटरी बैकअप!
    Motorola ने भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Moto Buds 2 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक इनमें 11mm डायनामिक और 6mm माइक्रो प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर सेटअप दिया गया है। Moto Buds 2 में Hi Res Audio, Spatial Audio और 55dB तक Dynamic ANC सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 11 घंटे और केस के साथ कुल 48 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकते हैं। इसके अलावा इसमें Bluetooth 6.0, Dual Connection, Transparency Mode और Moto AI फीचर्स भी दिए गए हैं। कीमत सभी ऑफर्स के साथ 2,999 रुपये रखी गई है।
  • iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
    iBall ने भारत में नया Cinebar 560 Soundbar लॉन्च किया है। यह 5.1 चैनल साउंड सिस्टम 800W RMS आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें तीन ड्राइवर वाला साउंडबार, वायरलेस रियर स्पीकर्स और 20.32cm वायरलेस सबवूफर दिया गया है। साउंडबार में Bluetooth 5.3, TV ARC, Optical IN, USB और AUX जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। यूजर्स इसमें अलग-अलग साउंड मोड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। iBall Cinebar 560 को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Amazon.in पर उपलब्ध कराया गया है।
  • बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air लॉन्च: फैशन के साथ ट्रैक करेगा आपकी पूरी लाइफस्टाइल, जानें कीमत
    Google ने नया Fitbit Air wearable डिवाइस लॉन्च किया है, जिसे छोटे और हल्के फिटनेस ट्रैकर के तौर पर पेश किया गया है। इसमें स्क्रीन नहीं दी गई है और पूरा कंट्रोल Google Health ऐप के जरिए होता है। डिवाइस में 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, HRV, Afib Alerts और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक Fitbit Air एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक बैटरी लाइफ दे सकता है। इसके अलावा इसमें Fast Charging, Bluetooth 5.0 और 50 मीटर तक Water Resistance का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Jio ने लॉन्च किया JioCarSync, अब बिना केबल के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto
    JioThings ने भारत में नया JioCarSync लॉन्च किया है। यह 2-in-1 वायरलेस अडैप्टर कार में मिलने वाले वायर्ड Apple CarPlay और Android Auto सिस्टम को वायरलेस तरीके से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस लगभग 5 सेकंड में ऑटो-कनेक्ट हो जाता है और Bluetooth 5.3 व 5GHz Wi-Fi सपोर्ट करता है। यूजर्स इसमें बिना केबल नेविगेशन, कॉलिंग और म्यूजिक स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल्स और वॉयस कमांड्स को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 2,399 रुपये रखी गई है।
  • ब्लूटूथ स्पीकर में स्पोर्ट्स कार वाला फील! GOBOULT ने भारत में लॉन्च किए GT20 और GT40
    GOBOULT ने भारत में Mustang ब्रांडिंग के साथ अपने नए ब्लूटूथ स्पीकर्स Mustang GT20 और Mustang GT40 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक, दोनों स्पीकर्स को ऑटोमोबाइल-इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसमें Mustang कारों से प्रेरित स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। GT20 में 20W और GT40 में 40W आउटपुट मिलता है। दोनों मॉडल्स Bluetooth 6.0, RGB लाइटिंग, TWS सपोर्ट और IPX4 वाटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। Mustang GT20 की लॉन्च कीमत 2,999 रुपये रखी गई है, जबकि Mustang GT40 को 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। ये दोनों स्पीकर्स आज से GOBOULT की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और Myntra जैसे प्लेटफॉर्म्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
  • 1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार
    Zebronics ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार लॉन्च किया है। यह 5.1.2 चैनल कॉन्फिगरेशन और 1030W RMS आउटपुट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Dolby Atmos और DTS X सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टी-डायमेंशनल ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। साउंडबार में वायरलेस सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3, HDMI eARC, USB और AUX जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है और यह Amazon व Flipkart पर उपलब्ध है।
  • KitKat का ये रैपर ब्लॉक करता है सिग्नल! इसमें फोन डालो और ऑफलाइन हो जाओ
    KitKat ने Ogilvy Colombia के साथ मिलकर “Break Mode” नाम का नया पैकेजिंग कॉन्सेप्ट पेश किया है, जो यूजर्स को डिजिटल ब्रेक लेने में मदद करता है। कंपनी के मुताबिक यह पैकेजिंग Faraday Cage की तरह काम करती है, जिसमें फोन रखने पर कॉल, इंटरनेट, Bluetooth और GPS जैसे सभी सिग्नल ब्लॉक हो जाते हैं। इसमें मेटैलिक लेयर्स और स्पेशल डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पूरी तरह नेटवर्क कट जाता है। इस पहल का मकसद यूजर्स को नोटिफिकेशन से दूर रखकर रियल ब्रेक का अनुभव देना है। साथ ही इसे रिसायक्लिंग और सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
    boAt ने Aavante Prime X साउंडबार लॉन्च किया है, जो 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 700W आउटपुट और वायरलेस रियर स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे केबल-फ्री सेटअप मिलता है। इसमें Bluetooth 5.3, HDMI eARC और Optical कनेक्टिविटी मिलती है। यह साउंडबार पहले दो दिनों के लिए 37,999 रुपये में उपलब्ध है, जिसके बाद कीमत 39,999 रुपये हो जाएगी। यह उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो होम थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं।
  • कान के बाहर फिट होंगे ये ईयरबड्स! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Clip 2
    Oppo ने Enco Clip 2 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं, जो ओपन-ईयर क्लिप डिजाइन के साथ आते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये लंबे समय तक आरामदायक फिट देने के लिए बनाए गए हैं। इसमें 11mm और 9mm के डुअल डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो बैलेंस्ड साउंड आउटपुट देते हैं। ईयरबड्स Bluetooth 6.1 सपोर्ट करते हैं और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है। बैटरी के लिए चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक प्लेबैक का दावा किया गया है। यह डिवाइस AI बेस्ड नॉइज रिडक्शन फीचर के साथ आता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »