स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers

Samsung ने भारत में Music Studio Series लॉन्च की है। नई सीरीज में Music Studio 5 और Music Studio 7 Wi-Fi Speakers शामिल हैं, जो 3D Audio, SmartThings सपोर्ट और Samsung TV के साथ Q-Symphony जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।

स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • Samsung ने Music Studio 5 और Music Studio 7 Wi-Fi Speakers लॉन्च किए
  • नए स्पीकर्स में Q-Symphony, SmartThings और 3D Audio जैसे फीचर्स मिलते है
  • Music Studio Series की शुरुआती कीमत 27,900 रुपये रखी गई है
विज्ञापन

Samsung ने भारतीय बाजार में अपनी नई Music Studio Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Music Studio 5 (LS50H) और Music Studio 7 (LS70H) Wi-Fi स्पीकर्स पेश किए हैं। नए स्पीकर्स को प्रीमियम डिजाइन और इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ उतारा गया है। कंपनी का कहना है कि ये स्पीकर्स Samsung TV और Soundbar के साथ आसानी से काम करते हैं और यूजर्स को बेहतर होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देते हैं।

Samsung Music Studio 7 इस सीरीज का टॉप मॉडल है। इसमें 3.1.1-चैनल ऑडियो सिस्टम मिलता है, जिसमें लेफ्ट, फ्रंट, राइट और टॉप-फायरिंग स्पीकर्स दिए गए हैं। Samsung के मुताबिक, इसमें Audio Lab Pattern Control Technology का इस्तेमाल किया गया है, जो साउंड सिग्नल्स के ओवरलैप को कम कर बेहतर डायरेक्शनल ऑडियो देने का दावा करती है। इसके अलावा AI Dynamic Bass Control फीचर डीप बास देने के साथ डिस्टॉर्शन को भी कम करता है।

वहीं Music Studio 5 को कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें एक Woofer और Dual Tweeters दिए गए हैं, जिनके साथ Waveguide तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि इससे क्लियर और बैलेंस्ड साउंड मिलता है। इसमें भी AI Dynamic Bass Control फीचर मौजूद है, जो लो-फ्रीक्वेंसी ऑडियो को बेहतर बनाता है।

दोनों स्पीकर्स Wi-Fi, Bluetooth और Samsung Seamless Codec को सपोर्ट करते हैं। यूजर्स इनमें Wi-Fi Casting, म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज और Voice Control जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा ये स्पीकर्स SmartThings ऐप के साथ भी काम करते हैं। ऐप के जरिए यूजर्स साउंड सेटिंग्स बदल सकते हैं, Group Playback कंट्रोल कर सकते हैं और म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज को मैनेज कर सकते हैं।

Samsung ने इनमें Q-Symphony फीचर भी दिया है। इसकी मदद से यूजर्स Samsung TV के साथ एक समय में अधिकतम 5 Samsung ऑडियो डिवाइसेज कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे ज्यादा इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है।

Samsung ने Music Studio Series की शुरुआती कीमत 27,900 रुपये रखी है। कंपनी के मुताबिक, नए Wi-Fi स्पीकर्स को Samsung.com, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  2. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »