Bajaj Chetak की लॉन्च होने के बाद से लेकर अब तक 10 लाख यूनिट्स बिकीं हैं।
Photo Credit: Bajaj
Bajaj Chetak की रेंज 150 किमी से ज्यादा है।
भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार तेजी के साथ ग्रो कर रहा है, क्योंकि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। Bajaj Chetak ने लॉन्च होने के बाद से लेकर अब तक 10 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके बाद कंपनी देश की तीसरी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बनी है, जिसने घरेलू बाजार में 10 लाख की बिक्री की है। इससे पहले ओला और टीवीएस ने यह आंकड़ा पार किया था। आइए Bajaj Chetak के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बजाज से पहले ओला और टीवीएस भी कर चुके हैं ये आंकड़ा पार
बजाज के चेतक की जबरदस्त बिक्री हुई है, लेकिन इससे पहले ओला और टीवीएस भी इस आंकड़े को पार कर लिया था। जब बजाज चेतक लॉन्च हुआ था तो शुरुआत में बिक्री कम हुई थी। मगर पिछले दो सालों में जबरदस्त बिक्री हुई। बजाज ने चेतक को जनवरी 2020 में लॉन्च किया था। तब से लेकर अब 10,01,135 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वाहन पोर्टल पर दर्ज हुए 6 नवबंर, 2026 तक के कुल रिटेल सेल्स डाटा से यह जानकारी मिली है। इससे पता चलता है कि भारत में टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से ग्रो हो रहा और बजाज अपनी पकड़ बनाए हुए है।
साल 2024 रहा जबरदस्त
बजाज चेतक की डिमांड 2024 में काफी ज्यादा रही। कंपनी ने इस दौरान कुल 2,01,167 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि साल 2023 में कंपनी ने सिर्फ 75,112 यूनिट्स बेची थी, जिसके मुकाबले में 2024 में 168 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। बजाज चेतक की 2025 में डिमांड में सबसे ज्यादा इजाफा देखने को मिला और इस दौरान कंपनी ने कुल 2,79,691 यूनिट्स की बिक्री जो कि 2024 के मुकाबले में 39 प्रतिशत ज्यादा थी। बजाज ऑटो के लिए 2026 बड़ा साल रहा और इस दौरान कंपनी ने 6 नवंबर, 2026 तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की कुल 4,12,409 यूनिट्स बेची।
Bajaj Chetak C2501
Bajaj Chetak C2501 में 2.5kWh की बैटरी दी गई है। वहीं सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 113 किमी है। इस स्कूटर को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज करने में 2.25 घंटे का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। Bajaj Chetak C2501 की एक्स शोरूम कीमत ₹99,802 से शुरू होती है।
Bajaj Chetak C3001
Bajaj Chetak C3001 में 3.0kWh की बैटरी दी गई है। ईवी सिंगल चार्ज में 131 किमी की रेंज प्रदान करता है। Bajaj Chetak C3001 की एक्स शोरूम कीमत की शुरुआत ₹1,14,270 से होती है।
Bajaj Chetak C3501
Bajaj Chetak C3501 की एक्स शोरूम कीमत ₹1,63,328 है। इसकी रेंज सिंगल चार्ज में 153 किमी है। यह ईवी 3.5kWh की बैटरी से लैस किया गया है।
Bajaj Chetak C3502
Bajaj Chetak C3502 की एक्स शोरूम कीमत₹ 1,48,066 है। इसमें 3.5 kWh की बैटरी आती है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 153 किमी की रेंज देता है।
Bajaj Chetak C3502
Bajaj Chetak C3502 की एक्स शोरूम कीमत ₹ 1,35,137 है। इसमें 3.5 kWh की बैटरी आती है इसकी रेंज 151 किमी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर