Google ने नया Fitbit Air लॉन्च किया है। यह स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर 7 दिन बैटरी लाइफ, SpO2 मॉनिटरिंग, Afib Alerts और Google Health ऐप इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स के साथ आता है।
Photo Credit: Google
Google Fitbit Air में स्क्रीनलेस Pebble डिजाइन और 7 दिन बैटरी लाइफ मिलती है
Google ने नया Fitbit Air wearable डिवाइस लॉन्च कर दिया है। यह एक स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर है, जिसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो पारंपरिक स्मार्टवॉच या बड़े फिटनेस बैंड की जगह छोटा और हल्का डिवाइस चाहते हैं। Fitbit Air का "Pebble" डिजाइन इसे कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे छोटा ट्रैकर बनाता है। इसमें 24/7 हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, Afib अलर्ट और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक बैटरी लाइफ दे सकता है।
Google ने NBA स्टार Stephen Curry के साथ पार्टनरशिप में एक Special Edition Performance Loop Band भी लॉन्च किया है। यह Rye Brown कलर और Orange Accents के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें वाटर-रेजिस्टेंट कोटिंग और रेज्ड इंटीरियर प्रिंट दिया गया है, जो एक्सरसाइज के दौरान एयरफ्लो बेहतर बनाने में मदद करता है।
Google Fitbit Air को USD 99.99 (करीब 9,450 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इसके साथ तीन महीने का Google Health Premium ट्रायल भी मिलेगा। वहीं Stephen Curry Special Edition की कीमत USD 129.99 (करीब 12,300 रुपये) रखी गई है और यह 26 मई से अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। एक्सेसरी बैंड्स की कीमत USD 34.99 (करीब 3,300 रुपये) से शुरू होती है। डिवाइस Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करेगा।
Google Fitbit Air (Stephen Curry Edition)
Photo Credit: Google
Google Fitbit Air का सबसे बड़ा फीचर इसका स्क्रीनलेस डिजाइन है। इसमें "Pebble" फॉर्म फैक्टर दिया गया है, जिससे यह Google के मुताबिक, लगातार पहनने के लिए ज्यादा आरामदायक बनता है। डिवाइस में किसी तरह का डिस्प्ले नहीं दिया गया है और पूरा डेटा Google Health ऐप के जरिए देखा जा सकता है। यूजर्स नोटिफिकेशन और हेल्थ डेटा भी स्मार्टफोन ऐप में ही एक्सेस कर पाएंगे।
फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग के लिए Fitbit Air में कई सेंसर्स दिए गए हैं। इसमें 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, Resting Heart Rate ट्रैकिंग, Heart Rhythm Monitoring और Atrial Fibrillation (Afib) Alerts का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा डिवाइस Blood Oxygen (SpO2), Heart Rate Variability (HRV), Sleep Duration और Sleep Stage Tracking भी सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक यह यूजर्स की एक्टिविटी को समय के साथ बेहतर तरीके से समझने के लिए अपने ऑटोमैटिक डिटेक्शन एल्गोरिदम को लगातार पर्सनलाइज करता रहता है।
Fitbit Air पूरी तरह Google Health ऐप के जरिए मैनेज किया जाता है। यूजर्स एक्टिविटी ट्रैकिंग को ऐप के अंदर मैन्युअली शुरू कर सकते हैं या ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिवाइस Google Health Coach के साथ भी इंटीग्रेटेड है, जिससे यूजर्स को पर्सनलाइज्ड फिटनेस गाइडेंस मिलती है। कंपनी ने इसमें इमेज-बेस्ड Logging फीचर भी दिया है, जिसके जरिए यूजर्स कार्डियो मशीन या व्हाइटबोर्ड वर्कआउट की फोटो लेकर उसे लॉग कर सकते हैं।
Google का कहना है कि Fitbit Air को Pixel Watch जैसे दूसरे Google डिवाइसेज के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर यूजर्स दिन में Pixel Watch और रात में Fitbit Air पहन सकते हैं, जबकि हेल्थ और फिटनेस डेटा लगातार सिंक होता रहेगा।
डिवाइस के डिजाइन और बिल्ड की बात करें तो Fitbit Air की लंबाई 34.9mm, चौड़ाई 17mm और मोटाई 8.3mm है। केवल Pebble मॉड्यूल का वजन 5.2 ग्राम है, जबकि बैंड के साथ इसका वजन 12 ग्राम हो जाता है। इसमें Recycled Polycarbonate और PBT Plastic हाउसिंग दी गई है। स्टैंडर्ड बैंड्स टेक्सटाइल मटेरियल और स्टेनलेस स्टील बकल के साथ आते हैं। कंपनी ने इसे 50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंट भी बनाया है।
बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए Fitbit Air में Lithium-Polymer बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चल सकती है। डिवाइस को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 90 मिनट लगते हैं। इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जहां सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर एक दिन की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.0 का सपोर्ट दिया गया है।
सेंसर्स की बात करें तो Fitbit Air में Optical Heart Rate मॉनिटर, 3-axis Accelerometer, Gyroscope, Red और Infrared सेंसर का यूज किया है। SpO2 मॉनिटरिंग के लिए Oxygen Saturation सेंसर दिया है। इसके अलावा इसमें डिवाइस टेंप्रेचर सेंसर और वाइब्रेशन मोटर भी मिलती है। डेटा स्टोरेज के लिए डिवाइस 7 दिनों तक का डिटेल्ड मोशन डेटा सेव कर सकता है। इसके अलावा यह 1 दिन का डिटेल्ड वर्कआउट डेटा और पिछले 30 दिनों का डेली टोटल डेटा स्टोर करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज