iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत

iBall ने भारत में Cinebar 560 Soundbar लॉन्च किया है। इसमें 800W RMS आउटपुट, Dolby Audio और वायरलेस रियर स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत

Photo Credit: iBall

iBall Cinebar 560 में 800W RMS आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट मिलता है

ख़ास बातें
  • iBall Cinebar 560 में 800W RMS आउटपुट मिलता है
  • साउंडबार में वायरलेस रियर स्पीकर्स और सबवूफर दिया गया है
  • Bluetooth 5.3 और TV ARC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं
विज्ञापन

iBall ने भारत में अपना नया Cinebar 560 Soundbar लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 5.1 चैनल साउंड सिस्टम के तौर पर पेश किया है, जो घर पर थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। iBall का कहना है कि नया साउंडबार मूवी, OTT कंटेंट, गेमिंग, म्यूजिक और लाइव स्पोर्ट्स के दौरान ज्यादा दमदार और चारों तरफ फैलने वाला साउंड देने पर फोकस करता है। इसके साथ वायरलेस रियर स्पीकर्स और वायरलेस सबवूफर भी दिया गया है।

iBall Cinebar 560 को भारत में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह Amazon.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें ग्लॉस फिनिश के साथ मेश फ्रंट डिजाइन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसे एडवांस होम सेटअप को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साउंडबार में फ्रंट LED डिस्प्ले मिलता है और इसे दीवार पर भी लगाया जा सकता है।

ऑडियो के लिए iBall Cinebar 560 में Dolby Audio सपोर्ट दिया गया है। यह 800W RMS आउटपुट के साथ आता है। इसमें तीन ड्राइवर वाला साउंडबार, दो वायरलेस रियर स्पीकर्स और 20.32cm वायरलेस सबवूफर मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह सेटअप ज्यादा साफ आवाज, बेहतर ऑडियो सेपरेशन और मजबूत Bass देने में मदद करता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v5.3, TV ARC, Optical IN, USB और AUX जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। इसकी मदद से यूजर्स इसे टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप, गेमिंग कंसोल और दूसरे डिवाइसेज के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

iBall ने इसमें अलग-अलग साउंड मोड्स भी दिए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स कंटेंट के हिसाब से ऑडियो आउटपुट बदल सकते हैं। इसके अलावा साउंडबार में रिमोट कंट्रोल सपोर्ट भी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »