boAt Aavante Prime X साउंडबार 700W आउटपुट और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ है।
Photo Credit: boAt
boAt ने अपने होम ऑडियो पोर्टफोलियो में नया साउंडबार Aavante Prime X लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह उसका पहला “ट्रूली वायरलेस” साउंडबार है, जिसे केबल-फ्री सेटअप और सिनेमैटिक ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड, Dolby Atmos सपोर्ट और 700W तक आउटपुट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लॉन्च के साथ कंपनी ने T20 सीजन के दौरान “Truly Wireless Sound Experience” कैंपेन भी शुरू किया है।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो boAt Aavante Prime X की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये रखी गई है, जो पहले दो दिनों के लिए लागू है। इसके बाद इसकी कीमत 39,999 रुपये हो जाएगी। यह साउंडबार boAt की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो इस साउंडबार में 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड सेटअप दिया गया है, जो Dolby Atmos के साथ आता है। इसमें अप-फायरिंग ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो ऑडियो को ऊपर की तरफ प्रोजेक्ट करके स्पेशल साउंड एक्सपीरियंस देने में मदद करते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें boAt Signature Sound के साथ 700W तक का पावरफुल आउटपुट मिलता है।
इसमें वायरलेस सबवूफर भी शामिल है, जो लो-फ्रीक्वेंसी साउंड को बेहतर बनाता है। साथ ही इसमें डिटैचेबल वायरलेस रियर स्पीकर्स मिलते हैं, जो बिना किसी केबल के ऑटो-कनेक्ट हो जाते हैं और कमरे में कहीं भी प्लेस किए जा सकते हैं। इससे यूजर्स अपने हिसाब से साउंड सेटअप को एडजस्ट कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3, HDMI (eARC) और Optical पोर्ट का सपोर्ट मिलता है, जिससे इसे टीवी और अन्य डिवाइसेज के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो कंपनी के मुताबिक, यह साउंडबार Dolby Atmos कंटेंट के साथ HDMI eARC पर करीब 12 घंटे तक प्लेबैक दे सकता है, जबकि नॉन-Dolby कंटेंट पर करीब 7 घंटे का बैकअप मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत