• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च

Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च

Honor ने नई Honor Watch 6 Plus लॉन्च की है। स्मार्टवॉच में 1000mAh बैटरी, AI हेल्थ फीचर्स और 3000 Nits AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च

Photo Credit: Honor

Honor Watch 6 Plus में AI हेल्थ फीचर्स और AMOLED डिस्प्ले मिलता है

ख़ास बातें
  • Honor Watch 6 Plus में 1000mAh बैटरी दी गई है
  • स्मार्टवॉच 120+ Sports Modes और AI Coach फीचर सपोर्ट करती है
  • वॉच में हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और स्लीप एपनिया ट्रैकिंग मिलती है
विज्ञापन

Honor ने अपनी नई स्मार्टवॉच Honor Watch 6 Plus लॉन्च कर दी है। कंपनी की नई वॉच MagicOS पर चलती है और इसमें हेल्थ ट्रैकिंग से जुड़े कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। Watch 6 Plus में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग और स्लीप एपनिया डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा स्मार्टवॉच में 1000mAh बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी ने 17 दिन तक बैटरी लाइफ का दावा किया है। वॉच में AI आधारित फिटनेस और हेल्थ फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

Honor Watch 6 Plus की शुरुआती कीमत चीन में CNY 1299 यानी करीब 18,200 रुपये रखी गई है। यह कीमत Vitality Edition Shadow Black मॉडल की है। वहीं Shadow Black मॉडल की कीमत CNY 1399 यानी लगभग 19,600 रुपये है। Racing Gray वेरिएंट 21,000 रुपये के करीब लॉन्च हुआ है। इसके अलावा Brown Leather Strap और Flying Blue Composite Strap मॉडल्स भी पेश किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक सभी मॉडल्स फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और 29 मई से चीन में बिक्री शुरू होगी।

डिजाइन की बात करें तो Honor Watch 6 Plus में रेसिंग-इंस्पायर्ड डिजाइन दिया गया है। वॉच में Hexagonal बॉडी, रोटेटिंग क्राउन और फिजिकल बटन मिलता है। कंपनी ने इसमें अलग-अलग स्ट्रैप ऑप्शन्स भी दिए हैं, जिनमें Fluororubber, Composite और Leather स्ट्रैप शामिल हैं।

स्मार्टवॉच में 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 464 × 464 पिक्सल है। कंपनी के मुताबिक स्क्रीन 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें Video Watch Faces का भी सपोर्ट मिलता है।

Honor Watch 6 Plus में हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग पर खास फोकस दिया गया है। वॉच रियल टाइम हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और स्लीप एपनिया ट्रैक कर सकती है। कंपनी ने इसमें “Heart Rate Reduction” नाम का फीचर भी दिया है, जो अचानक कार्डियक अरेस्ट के जोखिम का आकलन करने का दावा करता है। यूजर्स को हाई-रिस्क स्थिति में रिपोर्ट और एक्सपर्ट फॉलो-अप जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

फिटनेस फीचर्स की बात करें तो स्मार्टवॉच 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स सपोर्ट करती है। इसके अलावा रनिंग, बैडमिंटन और फुटबॉल जैसे स्पोर्ट्स के लिए प्रोफेशनल रिपोर्ट भी दी जाती है। कंपनी ने इसमें AI Coach और AI Running Posture Analysis जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं। वहीं YOYO Voice Assistant के लिए DeepSeek LLM आधारित AI सपोर्ट भी मिलता है।

कनेक्टिविटी और दूसरे फीचर्स की बात करें तो Honor Watch 6 Plus में Dual-Band GPS, NFC, Bluetooth 5.4, Voice Recording और Bluetooth Calling सपोर्ट मिलता है। वॉच 5ATM और IP69 रेटिंग्स के साथ आती है। इसके अलावा इसमें स्पीकर और माइक्रोफोन भी दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो Honor Watch 6 Plus में 1000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि Bluetooth Long Battery Life Mode में यह 35 दिन तक चल सकती है, जबकि स्टैंडर्ड मोड में 17 दिन तक बैटरी बैकअप मिल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »