KitKat ने Break Mode पैकेजिंग पेश की है, जिसमें फोन रखने पर सभी सिग्नल ब्लॉक हो जाते हैं।
Photo Credit: Nestle Panama
आज के समय में जहां स्मार्टफोन और नोटिफिकेशन हर वक्त ध्यान खींचते रहते हैं, वहां KitKat ने एक अलग तरह का एक्सपेरिमेंट किया है। कंपनी ने Ogilvy Colombia के साथ मिलकर "Break Mode" नाम का नया पैकेजिंग कॉन्सेप्ट पेश किया है। यह सिर्फ चॉकलेट का रैपर नहीं है, बल्कि ऐसा टूल है जो यूजर को कुछ समय के लिए डिजिटल दुनिया से दूर रहने में मदद करता है। कंपनी के मुताबिक इसका मकसद लोगों को असली “ब्रेक” का अनुभव देना है, जहां फोन और नोटिफिकेशन से दूरी बन सके।
यह कैंपेन पारंपरिक पैकेजिंग से अलग है, क्योंकि इसमें रैपर को एक फंक्शनल प्रोडक्ट की तरह डिजाइन किया गया है। विज्ञापन एजेंसी Ogilvy के मुताबिक "Break Mode" पैकेजिंग एक तरह का पोर्टेबल Faraday Cage की तरह काम करती है। जब यूजर अपना फोन इसके अंदर रखता है, तो कॉल, इंटरनेट (4G/5G), ब्लूटूथ और GPS जैसे सभी सिग्नल पूरी तरह ब्लॉक हो जाते हैं। यानी फोन पूरी तरह से नेटवर्क से कट जाता है।
एजेंसी के मुताबिक, इस पैकेजिंग को बनाने के लिए इसमें कई लेयर्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मेटैलिक कंडक्टिव लेयर, पॉलीप्रोपाइलीन कोटिंग, पॉलिएस्टर और कॉपर की लेयर्स दी गई हैं। साथ ही इसमें प्रिसिजन-इंजीनियर्ड सीलिंग मैकेनिज्म भी है, जिससे सिग्नल पूरी तरह ब्लॉक हो सके। इस डिजाइन को कथित तौर पर RF सिग्नल, सेल्युलर स्ट्रेंथ और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक टेस्टिंग के जरिए वैलिडेट किया गया है, जिसमें इसकी इफेक्टिवनेस कन्फर्म हुई है।
In a world that never disconnects, how can a brand's promise of a “break” become a reality? You reinvent the packaging. 💡
— Ogilvy (@Ogilvy) April 21, 2026
Ogilvy Colombia & Kit Kat® Panama partnered to launch "Break Mode"—a revolutionary wrapper that doubles as a signal-blocking Faraday cage for your phone.… pic.twitter.com/CZTC4rILKs
इसके अलावा इस पैकेजिंग को लॉन्ग-टर्म इस्तेमाल के हिसाब से भी डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसकी लाइफ करीब एक साल तक हो सकती है और बाद में इसके मैटेरियल को अलग करके रिसायकल किया जा सकता है। इसका मकसद ई-वेस्ट कम करना और सर्कुलर इकॉनमी को सपोर्ट करना है।
सेंट्रल अमेरिका में Nestle के मार्केटिंग डायरेक्टर Kim Waigel के मुताबिक यह सिर्फ "Have a Break" कहने तक सीमित नहीं है, बल्कि यूजर को सच में ब्रेक लेने का तरीका देता है। कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट को पनामा में टेक इवेंट, कॉन्सर्ट और यूनिवर्सिटी कैंपस में भी दिखाया, जहां युवाओं ने इसे एक्सपीरियंस किया।
कुल मिलाकर यह पहल दिखाती है कि ब्रांड अब पैकेजिंग को सिर्फ रैपर नहीं बल्कि यूजर एक्सपीरियंस का हिस्सा बना रहे हैं। "Break Mode" जैसे कॉन्सेप्ट यह भी दिखाते हैं कि डिजिटल ओवरलोड के दौर में थोड़ी देर के लिए कनेक्शन से दूर होना भी जरूरी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ