HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

HMD Slate Tab 5G में 15.6 इंच LCD स्क्रीन हो सकती है। इस टैबलेट के रियर में HMD की ब्रांडिंग है। इसके साथ POGO कॉन्टैक्ट्स की एक रो दिख रही है। इन POGO कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल कीबोर्ड या किसी अन्य एक्सेसरी को अटैच करने के लिए किया जा सकता है

HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • HMD Slate Tab 5G में 15.6 इंच LCD स्क्रीन हो सकती है
  • यह 2-इन-1 टैबलेट एक लैपटॉप की तरह भी कार्य कर सकता है
  • इस टैबलेट में 9,250 mAh की बैटरी दी जा सकती है
विज्ञापन

डिवाइसेज मेकर HMD का नया टैबलेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। HMD Slate Tab 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस टैबलेट में बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें सिंगल रियर कैमरा और एक्सेसरीज के लिए कनेक्टर कॉन्टैक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि, HMD ने इस टैबलेट की पुष्टि नहीं की है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर HMD_MEME'S (@smashx_60) ने आगामी टैबलेट की कथित इमेजेज को लीक किया है। इस टिप्सटर ने बताया है कि HMD की योजना 2-इन-1 Android टैबलेट लॉन्च करने की है। इस टैबलेट को ऑरेंज और ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। HMD Slate Tab 5G में 15.6 इंच LCD स्क्रीन हो सकती है। इस टैबलेट के रियर में HMD की ब्रांडिंग है। इसके साथ POGO कॉन्टैक्ट्स की एक रो दिख रही है। इन POGO कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल कीबोर्ड या किसी अन्य एक्सेसरी को अटैच करने के लिए हो सकता है। इससे यह 2-इन-1 टैबलेट एक लैपटॉप की तरह कार्य कर सकता है। 

HMD Slate Tab 5G का डिजाइन Microsoft की Surface रेंज और Nokia Lumia 2520 के जैसा है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और 3.5 mm हेडफोन जैक के विकल्प हो सकते हैं। HMD Slate Tab 5G में 9,250 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस टैबलेट के साथ HMD का Skyline 2 स्मार्टफोन भी पेश किया जा सकता है। 

भारत में हाल ही में HMD Vibe 2 Pro 5G को  लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के सथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। HMD Vibe 2 Pro 5G में Sarvam का Indus AI भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे 22 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में स्मार्ट असिस्टेंस मिलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। HMD Vibe 2 Pro 5G में 6000mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  2. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  5. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  6. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  7. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  8. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  9. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »