1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार

Zebronics ने भारत में ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार लॉन्च किया है, जिसमें 1030W आउटपुट, Dolby Atmos और 5.1.2 चैनल सेटअप मिलता है।

1030W पावर और Dolby Atmos के साथ Zebronics ने लॉन्च किया ZEB-Juke Bar 9890 साउंडबार

Photo Credit: Zebronics

Zebronics ZEB-Juke Bar 9890 की लॉन्च कीमत 29,999 रुपये रखी गई है

ख़ास बातें
  • 1030W RMS पावर और 5.1.2 चैनल ऑडियो सेटअप
  • Dolby Atmos और DTS X से मल्टी-डायमेंशनल साउंड
  • 29,999 रुपये में Amazon और Flipkart पर उपलब्ध
विज्ञापन

होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Zebronics ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप साउंडबार ZEB-Juke Bar 9890 लॉन्च कर दिया है। यह साउंडबार 5.1.2 चैनल सेटअप के साथ आता है और इसमें 1030W RMS आउटपुट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Dolby Atmos और DTS X का सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स को मल्टी-डायमेंशनल ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा इसमें Zeb-AcoustiMax Multi-Dimensional Audio Technology का भी इस्तेमाल किया गया है।

कीमत की बात करें तो Zebronics ZEB-Juke Bar 9890 की लॉन्च कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। यह साउंडबार Zebronics की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध है और इसके साथ रिमोट कंट्रोल सपोर्ट भी मिलता है।

डिजाइन के मामले में यह साउंडबार फैब्रिक फिनिश के साथ आता है और इसमें LED डिस्प्ले भी दिया गया है। साथ ही इसे दीवार पर माउंट करने का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे इसे अलग-अलग सेटअप में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्पीकर सेटअप की बात करें तो इसमें 5-ड्राइवर साउंडबार, ट्रू वायरलेस रियर सैटेलाइट स्पीकर्स और 20.32cm का वायरलेस सबवूफर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह सेटअप दमदार बास और सराउंड साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

परफॉर्मेंस के लिहाज से यह साउंडबार 5.1.2 चैनल कॉन्फिगरेशन के साथ आता है, जिसमें फ्रंट, टॉप और रियर स्पीकर्स मिलकर ऑडियो को अलग-अलग दिशाओं से डिलीवर करते हैं। कंपनी के मुताबिक, Dolby Atmos और DTS X सपोर्ट के साथ यूजर्स को बेहतर साउंड पोजिशनिंग और डेप्थ मिलती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3, HDMI eARC, Optical IN, USB और AUX जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। इससे यूजर्स इसे टीवी, लैपटॉप और अन्य डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह साउंडबार 45Hz से 20kHz तक का फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट करता है और इसमें सिग्नल-टू-नॉइज रेशियो और ऑडियो सेपरेशन को बेहतर रखने का दावा किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »