Apple Iphone

Apple Iphone - ख़बरें

  • Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
    iPhone 18 Pro सीरीज के लिए चीन में लगभग 70 लाख यूनिट्स के प्री-ऑर्डर मिले थे। इन स्मार्टफोन्स की सेल्स के पहले सप्ताह में लगभग 13 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Phone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की सेल्स के पहले सप्ताह की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा है। चीन में iPhone 17 सीरीज के उपलब्ध होने के पहले सप्ताह में सेल्स का यह आंकड़ा लगभग 90 प्रतिशत का है।
  • Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
    आगामी स्मार्टफोन को iPhone 20 कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन हो सकता है। इस टिप्सटर का दावा है कि 20th एनिवर्सरी आईफोन में 6,000 mAh की बैटरी वायरलेस रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें डिस्प्ले के नीचे फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
    iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर Reliance Digital की ओर से बड़ा ऑफर दिया जा रहा है। iPhone 17 Pro 256GB की कीमत ₹1,34,900 है, लेकिन स्टोर छूट, पुराने फोन की एक्सचेंज कीमत, एक्स्ट्रा बोनस और बैंक कैशबैक को मिलाने पर इसकी इफेक्टिव कीमत ₹56,990 तक पहुंच सकती है। वहीं iPhone 17 Pro Max 256GB की ₹1,49,900 वाली कीमत सभी मैक्सिमम बेनिफिट्स मिलने पर ₹71,990 तक आ सकती है। हालांकि ये सीधे सेल वैल्यू नहीं हैं और अंतिम रकम पुराने फोन की स्थिति, एक्सचेंज कीमत और ऑफर की पात्रता पर निर्भर करेगी।
  • Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
    अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping की मुलाकात के बीच US-China ट्रेड रिलेशन में संभावित बदलाव पर पूरी दुनिया की नजर है। टैरिफ में कटौती और ट्रेड तनाव में नरमी का असर टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन बाजार पर भी पड़ सकता है। Apple, Samsung और Xiaomi जैसी कंपनियों की सप्लाई चेन कई देशों से जुड़ी है, इसलिए टैरिफ और कंपोनेंट की लागत में बदलाव का असर इनके फोन की कीमतों तक पहुंच सकता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि भारत में iPhone, Samsung या Xiaomi के फोन तुरंत सस्ते हो जाएंगे। कीमत पर कंपोनेंट, टैक्स, लॉजिस्टिक्स और कंपनी की प्राइसिंग स्ट्रैटेजी भी असर डालती है।
  • अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
    अगर कोई कभी आपका नाम पुकारेगा और आप गलती से सुन नहीं पाएंगे तो iPhone सुन लेगा और आपको जानकारी देगा। एप्पल का यह खास नेम रिकग्निशन फीचर iOS 26 और उसके बाद के वर्जन में उपलब्ध है और सिर्फ चुनिंदा भाषाओं का सपोर्ट करता है। Apple यूजर्स को यह भी चेतावनी देता है कि वे इस फीचर पर उन स्थितियों में निर्भर न रहें जहां नोटिफिकेशन छूटने से नुकसान, चोट या इमरजेंसी हो सकती है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
    Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 17 पर बड़ी डील मिलने वाली है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने फोन की कीमत का टीजर जारी किया है, जिसमें इसकी कीमत ₹7X,XXX से शुरू होने का संकेत दिया गया है। इसका मतलब है कि iPhone 17 की कीमत ₹80,000 से कम हो सकती है, हालांकि Flipkart ने अभी सटीक कीमत नहीं बताई है। iPhone 17 को 24 सितंबर से शुरू होने वाली Early Bird Deals में शामिल किया गया है। इसके अलावा सेल के दौरान चुनिंदा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर 10 फीसदी तक इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
  • iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
    iPhone 20 Pro अगले साल लॉन्च हो सकता है जिसके साथ में कंपनी iPhone 20 Pro Max को भी लॉन्च कर सकती है। दोनों ही फोन कंपनी के सबसे बड़े अपग्रेड ला सकते हैं। न सिर्फ डिजाइन में, बल्कि डिस्प्ले साइज में भी। हाल ही में चीन से जाने माने टिप्स्टर ने खबर दी थी कि iPhone 20 Pro और iPhone 20 Pro Max के प्रोटोटाइप टेस्ट किए जा रहे हैं।
  • Apple ने खुद बताया, iPhone की बैटरी कैसे चलेगी सालों-साल! जानें खास टिप्स
    आजकल के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स हैवी ऐप्स, और हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले व हाई रिफ्रेश रेट के चलते ज्यादा पावर खपत की मांग करते हैं। ऐसे में iPhone की बैटरी को ज्यादा से ज्यादा कैसे चलाया जाए, और कैसे उसकी हेल्थ को बचाकर रखा जाए? Apple स्वयं अपने यूजर्स को इसके लिए टिप्स देती है।
  • iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
    iPhone 18 Pro की बिक्री आज से क्विक कॉमर्स साइट Blinkit पर शुरू हो गई है। Blinkit के संस्थापक अलबिंदर ढींडसा ने X पर एक पोस्ट में बताया कि iPhone 18 Pro उपलब्ध हो गया है और इसके अलावा इस साल नया iPhone 18 Pro Max, Apple Watch S12 और Airpods 5 भी आएगा। हमने @Apple के साथ पार्टनरशिप की है और उनके लेटेस्ट प्रोडक्ट्स को लॉन्च के दिन ही दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ में Blinkit कस्टमर्स तक पहुंचा रहे हैं!
  • iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
    Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। The Economic Times के मुताबिक, Samsung Display Apple के फोल्डेबल iPhone के लिए अंदर वाली फोल्डिंग स्क्रीन की सप्लाई कर सकता है। रिपोर्ट में तीन साल के कथित सप्लाई समझौते की बात कही गई है और हर स्क्रीन की कीमत करीब $250 यानी लगभग ₹22,000 बताई गई है। स्क्रीन में Samsung के M16 OLED मटेरियल के इस्तेमाल की जानकारी भी सामने आई है। फोल्डिंग स्क्रीन सामान्य OLED पैनल की तुलना में ज्यादा जटिल होती है, क्योंकि इसे बार-बार मोड़ने के बावजूद टिकाऊ रहना होता है। हालांकि, Apple ने इस समझौते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
    itel Zeno 300 का लॉन्च भारत में टीज कर दिया है। Amazon India ने फोन के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट पर फोन को लिस्ट किया है। फोन का मेन हाइलाइट इसकी बैटरी होगी जो कि 6000mAh की रहने वाली है। फोन के साथ कंपनी फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट भी दे सकती है। फोन के अंदर रियर साइड में दो कैमरा मिलने वाले हैं। इसके साथ में फ्लैश भी होगा।
  • iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
    Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो गई है। ग्राहक दोनों फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है, जबकि iPhone 18 Pro Max ₹1,79,900 से शुरू होता है। दोनों मॉडल अलग-अलग स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध हैं। खरीदारी पर चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिल रहा है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करके नए iPhone की कीमत कम की जा सकती है। Apple Store के साथ कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से फोन खरीदे जा सकते हैं।
  • iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
    Apple की आधिकारिक साइट से लेकर अन्य प्लेटफॉर्म पर iPhone महंगे हो गए हैं। अगर आप अब भी किफायती दामों पर आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो भारत में कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जो कि आपको किफायती दामों में प्री-ऑन्ड आईफोन उपलब्ध करवा रहे हैं। हालांकि, ये आईफोन नए नहीं बल्कि रिफर्बिश्ड होंगे।
  • Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
    दक्षिण कोरिया में Samsung Galaxy Z Fold 8 को खरीदा जा सकता है, जबकि iPhone Duo को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। iPhone Duo की तुलना में Samsung Galaxy Z Fold 8 की कम थिकनेस और लाइटवेट भी इसकी डिमांड अधिक होने का एक कारण है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में एपल की एंट्री का यह मतलब नहीं है कि सैमसंग को कस्टमर्स का नुकसान होगा। इससे इस मार्केट की विजिबिलिटी बढ़ सकती है।
  • Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
    Xiaomi 18 Pro सिंतबर में लॉन्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। Weibo पर Xiaomi ने फोन के रियर लुक को टीज किया है। ब्रांड ने “Generating” शब्द पर फोकस किया है। कयास है कि फोन के रियर डिस्प्ले पर रोचक फीचर मिल सकता है जो AI कंटेंट (AI generated content) भी दिखा सकता है।

Apple Iphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »