Apple Devices

Apple Devices - ख़बरें

  • भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Apple TV 4K (4th जेनरेशन) में A19 चिप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि पिछले वर्जन की तुलना में यह 50 प्रतिशत तक तेज CPU परफॉर्मेंस और दोगुनी तक बेहतर GPU परफॉर्मेंस देता है। इस स्ट्रीमिंग डिवाइस में अधिक एफिशिएंट वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक अलग AV1 डिकोडर दिया गया है। इसमें Siri AI के लिए भी सपोर्ट है।
  • Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Apple HomeView में 7 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले True Tone और 500 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें स्टेनलेस स्टील के हिंज के जरिए कनेक्टेड डोम्ड स्पीकर बेस है। एपल का दावा है कि इस हिंज से यूजर्स को टेबलटॉप पर व्युइंग के लिए डिस्प्ले को टिल्ट करने की सुविधा मिलती है। इस स्मार्ट डिस्प्ले का इंटरफेस डिवाइस से यूजर की दूरी के आधार पर दिखाई गई इनफॉर्मेशन को एडजस्ट कर सकता है।
  • कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
    दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के हाथ में नीले रंग का स्मार्टफोन दिखाई दिया, जिसके बाद उनके फोन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फोन के रंग और साइज को देखते हुए इसके iPhone 17 Pro या iPhone 17 Pro Max होने की संभावना जताई जा रही है। इनमें Pro Max वेरिएंट होने की संभावना अधिक मानी जा रही है। iPhone 17 Pro Max की भारत में शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है। इसमें 48MP के तीन रियर कैमरे, Face ID और Stolen Device Protection जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, राहुल गांधी के फोन के मॉडल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Apple के Apple iPad 11-inch को 67,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 58,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें चाइनीज डिवाइसेज मेकर Redmi के Redmi Pad 2 Pro को 39,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में26,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस टैबलेट में 12.1-इंच का डिस्प्ले 2.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है।
  • itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
    itel Zeno 300 का लॉन्च भारत में टीज कर दिया है। Amazon India ने फोन के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट पर फोन को लिस्ट किया है। फोन का मेन हाइलाइट इसकी बैटरी होगी जो कि 6000mAh की रहने वाली है। फोन के साथ कंपनी फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट भी दे सकती है। फोन के अंदर रियर साइड में दो कैमरा मिलने वाले हैं। इसके साथ में फ्लैश भी होगा।
  • Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
    Motorola लेटेस्ट ईयरबड्स Moto Buds 2 Fusion की लॉन्च डेट आ गई है। Moto Buds 2 Fusion भारत में 17 सितंबर को लॉन्च होने जा रहे हैं। Moto Buds 2 Fusion लेटेस्ट ईयरबड्स में 12.4mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर मिलने वाले हैं। Dynamic ANC का सपोर्ट इनमें बताया गया है जो कि 55dB तक हो सकता है।
  • दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
    Zomoto के फाउंडर दीपेंद्र गोयल के Temple डिवाइस को 23 लोगों पर टेस्ट किया गया। गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट में स्टडी में सामने आए नतीजों को साझा किया, जिससे पता चला है कि यह चिप Apple Watch या Fitbit से ज्यादा डिटेल में हेल्थ डाटा प्रदान करती है। इस चिप को डॉपलर मशीन की तुलना में टेस्ट किया गया था, जिससे काफी कुछ पता चला है।
  • Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
    Apple का फोल्डेबल एक बुक स्टाइल फोल्डेबल बनकर आ सकता है। यानी खुलने पर यह एक टैबलेट जैसा दिख सकता है। फोल्डिंग स्थित में इसका साइज 5.5 इंच हो सकता है। वहीं, खोलने पर 7.8 इंच का OLED पैनल निकल कर आ सकता है।
  • इंटरनेशनल PC की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Lenovo का पहला रैंक बरकरार
    इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा वर्ष की दूसरी तिमाही में इंटरनेशल मार्केट में PC की शिपमेंट्स 4.9 प्रतिशत गिरकर लगभग 6.82 करोड़ यूनिट्स की हैं। इस मार्केट में लगातार नो तिमाहियों में बढ़ोतरी के बाद यह गिरावट हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गा है कि इसके पीछे मेमोरी चिप की शॉर्टेज एक बड़ा कारण है।
  • Apple Watch अब बताएगी नींद में सांस रुकने की समस्या, भारत में आया नया फीचर
    Apple ने भारत में अपने वियरेबल डिवाइसेज के लिए नए हेल्थ फीचर्स शुरू किए हैं। कंपनी अब Apple Watch में Sleep Apnoea Notifications और AirPods Pro 2 व AirPods Pro 3 में Hearing Test फीचर दे रही है। Apple Watch का नया फीचर नींद के दौरान सांस लेने में होने वाली गड़बड़ियों को ट्रैक करेगा और संभावित स्लीप एपनिया के संकेत मिलने पर यूजर्स को अलर्ट भेजेगा। वहीं AirPods Pro यूजर्स अब अपनी सुनने की क्षमता की जांच भी कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक सभी हेल्थ डेटा को एन्क्रिप्टेड तरीके से स्टोर किया जाएगा।
  • Jio ने लॉन्च किया JioCarSync, अब बिना केबल के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto
    JioThings ने भारत में नया JioCarSync लॉन्च किया है। यह 2-in-1 वायरलेस अडैप्टर कार में मिलने वाले वायर्ड Apple CarPlay और Android Auto सिस्टम को वायरलेस तरीके से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस लगभग 5 सेकंड में ऑटो-कनेक्ट हो जाता है और Bluetooth 5.3 व 5GHz Wi-Fi सपोर्ट करता है। यूजर्स इसमें बिना केबल नेविगेशन, कॉलिंग और म्यूजिक स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल्स और वॉयस कमांड्स को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 2,399 रुपये रखी गई है।
  • Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
    पिछली तिमाही में एपल का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 111.2 अरब डॉलर का रहा है। कंपनी का iPhone से रेवेन्यू लगभग 22 प्रतिशत बढ़कर लगभग 57 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। भारत में कंपनी को डबल-डिजिट में ग्रोथ मिली है। कुक ने बताया कि मार्च तिमाही में कंपनी ने डिवेलप और इमर्जिंग दोनों मार्केट्स में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। इसमें भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन!
    Apple के फोल्डेबल फोन को लेकर आए दिन कोई न कोई लीक सामने आ रहा है जबकि कंपनी ने अभी तक अधिकारिक संकेत नहीं दिया है। अब Apple Foldable को लेकर अहम जानकारी सामने आई है जो एक सुप्रसिद्ध टिप्स्टर ने दी है। कहा गया है कि Apple के पहले फोल्डेबल फोन या फोल्डेबल आईफोन का नाम iPhone Ultra होगा।
  • Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
    Apple ने iPad mini 4 और MacBook Air 13-inch (2017) को अपनी obsolete और vintage लिस्ट में शामिल कर दिया है। iPad mini 4 को obsolete घोषित किया गया है, जिससे इसके लिए ऑफिशियल हार्डवेयर सर्विस पूरी तरह बंद हो गई है। वहीं MacBook Air 2017 को vintage कैटेगरी में रखा गया है, जहां सीमित सर्विस पार्ट्स की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। इसके अलावा इन डिवाइसेज के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलने की संभावना भी कम हो गई है।
  • नए iPad Air का भारत में लॉन्च, M4 चिप, 1TB तक स्टोरेज, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    नए iPad Air में Apple Pencil के लिए सपोर्ट है। यह टैबलेट iPadOS 26 पर चलता है। iPad Air में f/1.8 अपार्चर और 5x डिजिटल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट को ब्लू, ग्रे, पर्पल और स्टारलाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। एपल के ऑनलाइन स्टोर के जरिए नए टैबलेट की बिक्री की जा रही है।

Apple Devices - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »