Apple का iPhone 15 बना सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के Galaxy A15 को सबसे अधिक बिक्री वाले पांच स्मार्टफोन्स में स्थान मिला है

Apple का iPhone 15 बना सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन

कंपनी ने स्मार्टफोन्स की सबसे अधिक शिपमेंट्स के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है

ख़ास बातें
  • सबसे अधिक बिकने वाले 10 स्मार्टफोन्स में एपल के सात मॉडल शामिल हैं
  • कंपनी के iPhone 16 Pro Max को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
  • स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में सैमसंग का दूसरा स्थान है
विज्ञापन
पिछले वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का iPhone 15 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। सबसे अधिक बिकने वाले 10 स्मार्टफोन्स में एपल के सात मॉडल हैं। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए कंपनी के iPhone 16 Pro Max को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आईफोन 16 सीरीज की सफलता के कारण पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में एपल ने लगभग 23 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पहला स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष स्मार्टफोन्स का इंटरनेशनल मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग सात प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.22 अरब यूनिट्स का रहा है। एपल ने स्मार्टफोन्स की सबसे अधिक शिपमेंट्स के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, कंपनी की शिपमेंट्स लगभग एक प्रतिशत घटकर लगभग 22.59 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। 

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के Galaxy A15 को सबसे अधिक बिक्री वाले पांच स्मार्टफोन्स में स्थान मिला है। सैमसंग की शिपमेंट्स लगभग एक प्रतिशत कम होकर लगभग 22.29 करोड़ यूनिट्स की थी। स्मार्टफोन्स के मार्केट में कंपनी का दूसरा स्थान है। चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का तीसरा स्थान है। शाओमी की शिपमेंट्स लगभग 15 प्रतिशत बढ़कर लगभग 16.86 करोड़ यूनिट्स की हैं। 

एपल के iPhone 16 Pro Max और iPhone 15 Pro Max सबसे अधिक बिक्री वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा iPhone 16 Pro का पांचवां स्थान है। हालांकि, एपल को अपने बड़े मार्केट्स में शामिल चीन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के लिए चीन कभी iPhone की बिक्री में बढ़ोतरी का बड़ा जरिया था। पिछले कुछ महीनों से इस मार्केट में आईफोन की बिक्री घट रही है। इसका बड़ा कारण Huawei जैसी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों से कड़ी टक्कर मिलना है। पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में आईफोन की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 12 प्रतिशत घटी है। इसके पीछे आईफोन्स में नए फीचर्स की कमी भी एक कारण है। इस वजह से एपल ने इस वर्ष मैन्युफैक्चरिंग की योजना को लेकर भी सतर्क रुख रखा है। कंपनी की जल्द नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने की योजना है। इसके बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हालांकि, एपल के इस स्मार्टफोन का मॉडल बदलने की अटकल है। यह iPhone SE 4 के बजाय iPhone 16E के तौर पर पेश किया जा सकता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »