Apple लॉन्च करेगी सबसे कॉम्पेक्ट फोल्डेबल फोन! डिस्प्ले साइज लीक

डिवाइस में कॉम्पेक्ट आउटर स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

Apple लॉन्च करेगी सबसे कॉम्पेक्ट फोल्डेबल फोन! डिस्प्ले साइज लीक

Apple कथित तौर पर अपने फोल्डेबल फोन का प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है।

ख़ास बातें
  • डिवाइस में कॉम्पेक्ट आउटर स्क्रीन देखने को मिल सकती है।
  • भीतरी डिस्प्ले भी मध्यम साइज में आ सकता है।
  • यह सेग्मेंट का सबसे छोटा फोल्डेबल फोन हो सकता है।
विज्ञापन
Apple के फोल्डेबल फोन का फैंस को काफी समय से इंतजार है जो कि अभी तक केवल अफवाहों में ही नजर आ रहा है। हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि एपल ने अपने फोल्डेबल फोन के लिए डिस्प्ले सप्लायर फाइनल करने की तैयारी कर ली है। अब इसी कड़ी में एक और अपडेट आया है। फोन एक कॉम्पेक्ट डिवाइस के रूप में लॉन्च हो सकता है। साथ ही इसके डिस्प्ले साइज को लेकर भी खुलासा किया गया है। 

Apple के फोल्डेबल फोन को लेकर एक नया अपडेट आया है। चीन के जाने-माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन को लेकर बड़ा खुलासा (via) किया है। टिप्स्टर का कहना है कि कंपनी फोन का प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है। डिवाइस में कॉम्पेक्ट आउटर स्क्रीन देखने को मिल सकती है। साथ ही भीतरी डिस्प्ले भी मध्यम साइज में आ सकता है। कहा जा रहा है कि सेग्मेंट का सबसे छोटा फोल्डेबल फोन हो सकता है। 

टिप्स्टर ने डिस्प्ले को लेकर कई खुलासे किए हैं। जिसके मुताबिक, टेस्ट किया जा रहा प्रोटोटाइप 5.49 इंच आउटर डिस्प्ले के साथ आएगा और भीतरी डिस्प्ले 7.74 इंच साइज में होगा। इस हिसाब से एपल अपने प्रतिद्वदियों जैसे Samsung, Google से बेहद कॉम्पेक्ट डिवाइस लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी ये स्पेसिफिकेशंस केवल एक कयास हैं। फाइनल प्रोडक्ट में कई बदलाव संभव हैं। फाइनल प्रोडक्ट से पहले कंपनी कई प्रोटोटाइप टेस्ट कर सकती है। 

Apple के फोल्डेबल फोन के बारे में कई रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि कंपनी बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन की तैयारी कर रही है। कंपनी क्लैमशैल फोन के रास्ते नहीं जाएगी। दरअसल कंपनी इस कदम से यूजर्स को ज्यादा फायदे देने की रणनीति पर काम कर रही है। बुक स्टाइल फोल्डेबल में यूजर्स फोन को टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि फोल्डेबल फोन में कंपनी ड्यूरेबिलिटी और क्रीज जैसी समस्याओं को कैसे हैंडल करेगी यह देखने वाली बात होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »