Apple का पहला फोल्डेबल फोन होगा हाइब्रिड डिवाइस! हुआ नया खुलासा

Apple फोल्डेबल फोन में प्राइमरी फोल्डिंग डिस्प्ले 7.74 इंच बड़ा हो सकता है।

Apple का पहला फोल्डेबल फोन होगा हाइब्रिड डिवाइस! हुआ नया खुलासा

Apple ने अपने चर्चित फोल्डेबल डिवाइस के बारे में अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

ख़ास बातें
  • Apple फोल्डेबल डिवाइस में 5.49 इंच का बाहरी डिस्प्ले आ सकता है।
  • कथित तौर पर इसमें Samsung डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • कंपनी का यह फोल्डेबल डिवाइस 2026 में रिलीज हो सकता है
विज्ञापन
Apple के फोल्डेबल डिवाइस को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स और अफवाहें सामने आ रही हैं। एपल फोल्डेबल फोन सेग्मेंट में एंट्री करने वाली कंपनियों की लिस्ट में लेटेस्ट नाम होगा। हालांकि अभी तक एपल ने अधिकारिक रूप से अपने फोल्डेबल डिवाइस के बारे में कोई भी संकेत नहीं दिया है। रिपोर्ट्स में इसके फोल्डेबल फोन, फोल्डेबल आईपैड के चर्चे हैं। अब इसी कड़ी में एक और अपडेट आया है जो एपल के फोल्डेबल फोन के डिस्प्ले, और डिजाइन के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे का दावा करता है। 

Apple फोल्डेबल फोन के डिस्प्ले को लेकर फिर से नया लीक सामने आया है। चीन से जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि Apple फोल्डेबल डिवाइस में 5.49 इंच का बाहरी डिस्प्ले होगा। जबकि इसका प्राइमरी फोल्डिंग डिस्प्ले 7.74 इंच बड़ा होगा। टिप्स्टर ने कहा है कि एपल अपने फोल्डेबल डिवाइस में प्रतिद्वंदियों की तुलना में महत्वपूर्ण अपग्रेड करने की कोशिश कर रही है। 

नोटबुक स्टाइल के फोल्डिंग फोन में चौकोर मेन डिस्प्ले मिलता है जो अक्सर स्क्वायर शेप में होता है। एपल शायद एक हाइब्रिड डिवाइस पर काम कर रही है, जिसे जब चाहे फोल्डेबल फोन की तरह इस्तेमाल कर लिया, और जब चाहे आईपैड की तरह उपयोग कर सकते हैं। टिप्स्टर का का अनुमान है कि कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन Oppo Find N से मोटा हो सकता है और छोटा भी हो सकता है। 

Apple ने अपने इस चर्चित डिवाइस के बारे में अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि कंपनी ने फोल्डेबल फोन के लिए डिस्प्ले सप्लायर चुनने की कवायद तेज कर दी है। कंपनी का यह फोल्डेबल डिवाइस 2026 में रिलीज हो सकता है जिसमें अभी काफी समय कहा जा सकता है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी एक फोल्ड फोन ही लॉन्च करेगी, न कि फ्लिप फोन। कथित तौर पर इसमें Samsung डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »