Amazon Service

Amazon Service - ख़बरें

  • Elon Musk की टेंशन बढ़ाएगा Amazon! सैटेलाइट से सीधे फोन तक इंटरनेट, भारत में भी होगी एंट्री?
    Amazon ने अमेरिकी FCC से 5,105 नए Low Earth Orbit (LEO) सैटेलाइट लॉन्च करने की मंजूरी मांगी है। कंपनी Amazon Leo प्रोजेक्ट के तहत Direct-to-Device (D2D) तकनीक विकसित कर रही है, जिससे बिना मोबाइल टावर के सीधे स्मार्टफोन पर मैसेज, कॉल और डेटा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इस कदम को Starlink के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। फिलहाल Amazon ने भारत में इस सेवा के लॉन्च की घोषणा नहीं की है। वहीं भारत में Starlink, OneWeb और Jio की सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं भी अभी शुरुआती चरण में हैं और व्यावसायिक विस्तार का इंतजार कर रही हैं।
  • अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
    Amazon ने अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस Amazon Now को भारत के 100 शहरों तक विस्तार देने की घोषणा की है। कंपनी इस सर्विस के लिए 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स तैयार कर रही है, जिससे डिलीवरी समय कम किया जा सके। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्रॉसरी, पर्सनल केयर, होम प्रोडक्ट्स और अन्य जरूरी सामान मिनटों में डिलीवर किए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक 16,000 से ज्यादा किसान भी इस नेटवर्क से जुड़ेंगे, जिससे सप्लाई चेन को मजबूत बनाया जाएगा। यह सर्विस अब मेट्रो के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी उपलब्ध होगी।
  • Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
    Elon Musk X प्लेटफॉर्म को 'सुपर ऐप' बनाने की दिशा में X Money नाम की नई पेमेंट और बैंकिंग सर्विस लाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर में peer-to-peer ट्रांसफर, डेबिट कार्ड और AI बेस्ड खर्च ट्रैकिंग जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। इसका मकसद यूजर्स को एक ही ऐप में फाइनेंशियल सर्विसेज देना बताया जा रहा है। हालांकि लॉन्च से पहले रेगुलेटरी अप्रूवल और लाइसेंसिंग जैसी चुनौतियां सामने हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि X खुद को बैंकिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर कितना स्थापित कर पाता है।
  • ChatGPT में अब चुटकी में खोजें मनपसंद कंटेंट, आया Tubi ऐप, ऐसे करें इस्तेमाल
    अब ChatGPT के ऐप स्टोर से Tubi ऐप को आप जोड़ सकते हैं और अपनी पसंद के स्ट्रीमिंग अनुभव के लिए दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं। YouTube और Amazon जहां AI पावर्ड सुझाव प्रदान करते हैं, वहीं Tubi खुद को ही ChatGPT की ऐप डायरेक्टरी में स्थापित करती है जो कि अपने तरह की पहली स्ट्रीमिंग सेवा है।
  • 2022 के बाद सबसे बड़ा लेऑफ, Amazon निकालेगा 30 हजार कर्मचारी, इन डिपार्टमेंट्स पर गिरेगी गाज
    Amazon एक बार फिर अपनी कॉर्पोरेट टीम में बड़े स्तर पर कटौती की तैयारी कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस हफ्ते से करीब 30,000 तक कॉर्पोरेट जॉब्स खत्म करने की योजना में है। यह छंटनी Amazon के इतिहास की सबसे बड़ी कटौती में से एक मानी जा रही है, जो मुख्य रूप से कंपनी के खर्चों को कम करने और पैंडेमिक के दौरान हुई ओवरहायरिंग को ठीक करने के लिए की जा रही है। बताया जा रहा है कि ई-कॉमर्स दिग्गज अब अपने स्ट्रक्चर को रीऑर्गनाइज कर रही है ताकि फोकस AI-बेस्ड ऑटोमेशन और कॉस्ट एफिशिएंसी पर रहे।
  • Starlink के सैटेलाइट गिर रहे हैं! पृथ्वी के लिए नया खतरा
    स्टारलिंक के सैटेलाइट लगभग रोजाना पृथ्वी पर वापस गिर रहे हैं। जिससे वैज्ञानिकों में अंतरिक्ष मलबे की संभावित चेन रिएक्शन के बारे में चिंता बढ़ रही है, जो धरती की निचली कक्षा की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। प्राप्त किए गए डेटा के अनुसार मौजूदा समय में लगभग एक से दो स्टारलिंक सैटेलाइट प्रतिदिन पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करते हैं। अगर ऐसा ही जारी रहता है तो आने वाले वर्षों में और अधिक तारामंडलों के पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने के साथ सैटेलाइट वापस गिरने की यह संख्या प्रतिदिन पाँच तक बढ़ सकती है।
  • Amazon में बड़ा ले ऑफ, 10% कर्मचारियों की नौकरियां AI ने छीनी, इन पर मंडराया खतरा
    Amazon में AI टूल्स और एजेंट की संख्या में समय-समय पर बढ़ोतरी हो रही है। अमेजन में ले ऑफ के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ये कदम क्लाउड और बेसिक इंफ्रास्च्रक्चर के मार्केट में बड़े बदलावों को लेकर उठा जा रहे हैं, क्योंकि कड़ी प्रतिस्पर्धा, मार्जिन में दबाव और एआई बेस्ड एफिशिएंसी की ओर बढ़ने के चलते कंपनियां कर्मचारियों की संख्या और स्किल को देखते हुए कम करने पर मजबूर हो रही हैं।
  • Amazon ने शुरू की नई सर्विस, घर बैठे होगा ब्लड टेस्ट, इन 6 शहरों में मिलेगी सुविधा
    Amazon ने बताया कि कंपनी ऑरेंज हेल्थ लैब्स के साथ साझेदारी से इस सर्विस को पेश कर रही है। अमेजन डायग्नोस्टिक्स के साथ ग्राहक 6 शहरों में 450 से ज्यादा पिनकोड से आसानी से 800 से ज्यादा डायग्नोस्टिक टेस्ट बुक कर सकते हैं। सर्विस के जरिए 60 मिनट से भी कम समय में घर से सैंपल कलेक्शन होगा। वहीं सामान्य टेस्ट के लिए 6 घंटे से भी कम समय में डिजिटल रिपोर्ट मिलेगी।
  • भारत में जल्द सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च कर सकती है Elon Musk की Starlink
    कंपनी को टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) की ओर से ग्लोबल मोबाइल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (GMPCS) लाइसेंस मिल सकता है। इस लाइसेंस से सैटेलाइट बेस्ड नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर्स को सैटेलाइट टर्मिनल्स लगाने की अनुमति मिलती है। स्टारलिंक को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) में बताई गई सिक्योरिटी कम्प्लायंस से जुड़ी शर्तों को 7 जून तक पूरा करने की समयसीमा दी गई थी और कंपनी ने इसे पूरा कर दिया है।
  • एयरटेल की सैटेलाइट टेलीकॉम सर्विस शुरू करने की तैयारी, सरकार से मंजूरी का इंतजार 
    Bharti Enterprises के वाइस चेयरमैन, Rajan Bharti Mittal ने बताया कि कंपनी स्पेक्ट्रम एलोकेशन का इंतजार कर रही है। गुजरात और तमिलनाडु में कंपनी के दो स्टेशंस तैयार हैं। अनुमति मिलने के बाद इस सर्विस को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारती एंटरप्राइसेज ने 635 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं और कंपनी अन्य देशों में सर्विसेज उपलब्ध करा रही है।
  • Blinkit, Zepto से मुकाबले के लिए Amazon कर रही 15 मिनट में ग्रॉसरी की डिलीवरी का ट्रायल
    एमेजॉन ने ग्रॉसरी और प्रति दिन की जरूरत के अन्य सामान की 15 मिनट के अंदर डिलीवरी का बेंगलुरू में ट्रायल शुरू किया है। इस सेगमेंट में Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto की बड़ी हिस्सेदारी है। क्विक कॉमर्स मार्केट की वार्षिक सेल्स लगभग छह अरब डॉलर होने का अनुमान है। हाल ही में ब्लिंकिट, स्विगी और जोमाटो पर कथित तौर पर प्राइस घटाकर बिजनेस बढ़ाने का आरोप लगा था।
  • Paytm में हो सकती है छंटनी, सेल्स में गिरावट जारी
    कंपनी का रेवेन्यू लगभग 22.7 अरब डॉलर का रहा। इस वर्ष की शुरुआत ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इसकी बैंकिंग यूनिट को बंद करने का आदेश दिया था
  • कॉल ड्रॉप की समस्या से सख्ती से निपटेगा TRAI
    सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम के एलोकेशन में भी तेजी लाई जाएगी
  • Flipkart पर जिस दिन ऑर्डर उसी दिन डिलीवरी, 20 शहरों में शुरू हो रही सर्विस
    Flipkart ने बताया है कि यूजर्स को उसी दिन डिलीवरी पाने के लिए दोपहर 1 बजे तक ऑर्डर देना होगा।
  • Google में दोबारा होगी छंटनी, न्यूज डिविजन से बाहर होंगे एंप्लॉयीज
    इस वर्ष लगभग सभी बड़ी टेक कंपनी में छंटनी हुई है। इनमें Amazon, Microsoft, Meta और Intel शामिल हैं। इन सभी कंपनियों से हजारों एंप्लॉयीज को बाहर किया गया है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »