Paytm में हो सकती है छंटनी, सेल्स में गिरावट जारी

Paytm को चलाने वाली One 97 Communications का नेट लॉस कई गुना बढ़कर लगभग 5.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया

Paytm में हो सकती है छंटनी, सेल्स में गिरावट जारी

पिछले कुछ महीनों में कंपनी के शेयर में भी भारी गिरावट हुई है

ख़ास बातें
  • कंपनी का रेवेन्यू घटकर लगभग 22.7 अरब डॉलर का रहा
  • RBI की बंदिशों से पेटीएम की साख को झटका लगा है
  • इस वर्ष की शुरुआत में इसकी बैंकिंग यूनिट को बंद करने का ऑर्डर मिला था
विज्ञापन
फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी Paytm में जल्द वर्कर्स की छंटनी हो सकती है। कंपनी ने बताया है कि वह अपने नॉन-कोर एसेट्स में कटौती करेगी। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में Paytm को चलाने वाली  One 97 Communications के  रेवेन्यू में लिस्टिंग के बाद से पहली बार 2.6 प्रतिशत की गिरावट हुई है। कंपनी का रेवेन्यू लगभग 22.7 अरब डॉलर का रहा। इस वर्ष की शुरुआत ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इसकी बैंकिंग यूनिट को बंद करने का आदेश दिया था। 

One 97 Communications का नेट लॉस कई गुना बढ़कर लगभग 5.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के शेयर में भी भारी गिरावट हुई है। पेटीएम की शुरुआत 2010 में आंत्रप्रेन्योर Vijay Shekhar Sharma ने की थी। RBI की ओर से लगाई गई बंदिशों से पेटीएम की साख को झटका लगा है। इससे पेटीएम के कस्टमर्स इसके राइवल PhonePe के पास जा सकते हैं। कंपनी ने बताया कि वह इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमॉर्टाइजेशन के अलावा एंप्लॉयी इंसेंटिव्स से पहले प्रॉफिट में है। इसके साथ ही पेटीएम ने आशंका जताई कि जून तिमाही में रेवेन्यू घटकर 16 अरब रुपये तक रह सकता है। कंपनी ने बताया कि इसके बाद से इसके बिजनेस में सुधार हो सकता है। इसका कहना है कि कंपनी को संतुलित बनाने के लिए उसे एंप्लॉयी कॉस्ट को घटाने के साथ ही नॉन-कोर एसेट्स में भी कमी करनी होगी। 

इसका मुकाबला Amazon.com, Google और बिलिनेयर मुकेश अंबानी की Jio Financial Services से होता है। पेटीएम ने बताया कि चौथी तिमाही में उसके लगभग 40 लाख मासिक ट्रांजैक्टिंग यूजर्स का नुकसान हुआ है। इसने 57 अरब रुपये से कुछ अधिक के लोन दिए हैं। इससे पिछली तिमाही में ये लोन 155 रुपये से अधिक के थे। 

फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने मार्च में Paytm Payments Bank (PPBL) पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई थी। इसका कारण PPBL के एकाउंट्स के जरिए भेजी गई गैर कानूनी रकम की रिपोर्ट देने में हुए उल्लंघन थे। कुछ एंटिटीज के ऑनलाइन गैंबलिंग सहित अवैध गतिविधियों में शामिल होने और इससे मिलने वाली रकम को बैंक के जरिए भेजने को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री के तहत आने वाली FIU ने PPBL की जांच की थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »