Flipkart पर जिस दिन ऑर्डर उसी दिन डिलीवरी, 20 शहरों में शुरू हो रही सर्विस

Flipkart जल्द ही भारत के चुनिंदा क्षेत्रों में ऑडर्र किए जाने वाले दिन ही डिलीवरी प्रदान करेगा।

Flipkart पर जिस दिन ऑर्डर उसी दिन डिलीवरी, 20 शहरों में शुरू हो रही सर्विस

Photo Credit: Flipkart

Flipkart सेम डे डिलीवरी शुरू करने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • भारत में Flipkart यूजर्स के लिए जल्द ही समान दिन डिलीवरी उपलब्ध होगी।
  • दोपहर 1 बजे तक ऑर्डर देने पर ही सेम डे डिलीवरी का लाभ मिलेगा।
  • Amazon यूजर्स को उसी दिन डिलीवरी समेत कई शिपिंग ऑप्शन प्रदान करता है।
विज्ञापन
Flipkart जल्द ही भारत के चुनिंदा क्षेत्रों में ऑडर्र किए जाने वाले दिन ही डिलीवरी प्रदान करेगा। इसमें बड़े स्तर पर प्रोडक्ट रेंज शिपिंग ऑप्शन के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि, यह सर्विस यूजर्स के लिए देश में कब से उपलब्ध होगी इसकी कोई खास तारीख तय नहीं हुई है। कंपनी ने इसके लिए एक सामान्य टाइमलाइन प्रदान की है। इसे पहले कुछ शहरों में यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। धीरे-धीरे यह शिपिंग ऑप्शन देश के सभी यूजर्स के लिए शुरू किया जाएगा।

कंपनी ने बुधवार को घोषणा की है कि भारत में Flipkart यूजर्स के लिए जल्द ही समान दिन डिलीवरी उपलब्ध होगी। यह सर्विस फरवरी में शुरू होगी और सबसे पहले 20 शहरों में उपलब्ध होगी। शुरुआत में अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, लुधियाना, मुंबई, नागपुर, पुणे, पटना, रायपुर, सिलीगुड़ी और विजयवाड़ा के ग्राहक इस सर्विस का लाभ लेंगे।

Flipkart ने बताया है कि यूजर्स को उसी दिन डिलीवरी पाने के लिए दोपहर 1 बजे तक ऑर्डर देना होगा। इसके बाद ग्राहक को प्रोडक्ट की डिलीवरी 12 बजे (आधी रात) से पहले मिलने का आश्वासन मिल सकता है। अन्य किसी भी ऑर्डर को अगर दोपहर 1 बजे के बाद दिया जाता है तो अगले दिन डिलीवरी होगी। Flipkart के अनुसार, पूरे भारत में यूजर्स के लिए शिपिंग ऑप्शन उपलब्ध करवाते हए ज्यादा यूजर्स तक पहुंचने के लिए सर्विस को कई महीनों तक बढ़ाया जाएगा। कंपनी ने कहा कि कई प्रोडक्ट, जिनमें मोबाइल, फैशन और ब्यूट आइटम, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट, बुक, होम एप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की उसी दिन डिलीवरी होगी।

आपको बता दें कि ई-कॉमर्स साइट Amazon अपने यूजर्स को उसी दिन डिलीवरी समेत कई शिपिंग ऑप्शन प्रदान करता है। अमेजन प्राइम मेबर्स के लिए उसी दिन, एक दिन और दो दिन में डिलीवरी ऑप्शन भी फ्री हैं। प्राइम लाइट और नॉन-प्राइम दोनों यूजर्स 175 रुपये की अतिरिक्त फीस और 125 रुपये प्रति आइटम पर उसी दिन और एक दिन की डिलीवरी का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, प्राइम लाइट मेंबर दो दिन में फ्री डिलीवरी का लाभ ले सकते हैं, वहीं बिना प्राइम सब्सक्रिप्शन वाले ग्राहकों को प्रति आइटम पर अतिरिक्त 120 रुपये का भुगतान करना होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart, Flipkart Same Day Delivery Service, Amazon
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »