• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon ने शुरू की नई सर्विस, घर बैठे होगा ब्लड टेस्ट, इन 6 शहरों में मिलेगी सुविधा

Amazon ने शुरू की नई सर्विस, घर बैठे होगा ब्लड टेस्ट, इन 6 शहरों में मिलेगी सुविधा

Amazon ने रविवार को भारत में होम डायग्नोस्टिक सर्विस Amazon Diagnostics को लॉन्च कर दिया है।

Amazon ने शुरू की नई सर्विस, घर बैठे होगा ब्लड टेस्ट, इन 6 शहरों में मिलेगी सुविधा

Photo Credit: Pexels/Amornthep Srina

ख़ास बातें
  • Amazon ने होम डायग्नोस्टिक सर्विस Amazon Diagnostics को लॉन्च कर दी है।
  • Amazon ऑरेंज हेल्थ लैब्स के साथ साझेदारी से यह सर्विस प्रदान कर रहा है।
  • Amazon Diagnostics से घर से सैंपल कलेक्शन होगा।
विज्ञापन
Amazon ने रविवार को भारत में होम डायग्नोस्टिक सर्विस Amazon Diagnostics को लॉन्च कर दिया है। यह ग्राहकों को घर पर ही लैब टेस्ट बुक करने, अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने और ट्रैक करने की सुविधा प्रदान करती है। इसके अलावा ग्राहक अमेजन ऐप के जरिए डिजिटल रिपोर्ट एक्सेस कर सकते हैं। यहां हम आपको Amazon Diagnostics के फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Amazon ने बताया कि कंपनी ऑरेंज हेल्थ लैब्स के साथ साझेदारी से इस सर्विस को पेश कर रही है। अमेजन डायग्नोस्टिक्स के साथ ग्राहक 6 शहरों में 450 से ज्यादा पिनकोड से आसानी से 800 से ज्यादा डायग्नोस्टिक टेस्ट बुक कर सकते हैं। सर्विस के जरिए 60 मिनट से भी कम समय में घर से सैंपल कलेक्शन होगा। वहीं सामान्य टेस्ट के लिए 6 घंटे से भी कम समय में डिजिटल रिपोर्ट मिलेगी। शुरुआत में यह सर्विस दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में उपलब्ध होगी। इस सुविधा के साथ Amazon ने अब अपनी मौजूदा फार्मेसी और क्लिनिक सर्विस को अमेजन मेडिकल के अंदर इंटीग्रेट कर दिया है।

Amazon ने कहा कि "इस विस्तार के साथ फार्मेसी और क्लिनिक की मौजूदा सर्विस पर बिल्ड करके अमेजन मेडिकल को मजबूत करता है। अमेजन फार्मेसी के साथ ग्राहकों को प्रिस्क्रिप्शन मेडिकेशन और हेल्थ संबंधित जरूरी चीजों की एक बड़ी सीरीज का एक्सेस मिलता है, साथ ही प्राइम और नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए फ्री टेलीमेडिसिन कंसलेटशन सर्विस और डिलीवरी लाभ भी मिलते हैं। अमेजन क्लिनिक ग्राहकों को एक आसान डिजिटल अनुभव के जरिए प्राइमरी हेल्थ केयर जरूरतों के लिए लाइसेंस वाले डॉक्टरों से सलाह लेने में मदद करता है।" 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »