• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • ChatGPT में अब चुटकी में खोजें मनपसंद कंटेंट, आया Tubi ऐप, ऐसे करें इस्तेमाल

ChatGPT में अब चुटकी में खोजें मनपसंद कंटेंट, आया Tubi ऐप, ऐसे करें इस्तेमाल

ChatGPT में अब Tubi स्ट्रीमिंग ऐप का एक्सेस जोड़ दिया गया है। आप इसे ChatGPT के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

ChatGPT में अब चुटकी में खोजें मनपसंद कंटेंट, आया Tubi ऐप, ऐसे करें इस्तेमाल

Photo Credit: Tubi

ख़ास बातें
  • ChatGPT के ऐप स्टोर से Tubi ऐप को आप जोड़ सकते हैं
  • Tubi खुद को ChatGPT की ऐप डायरेक्टरी में स्थापित करती है
  • ChatGPT में Tubi App को डाउनलोड करने के बाद सिर्फ प्रॉम्प्ट देना होगा
विज्ञापन

ChatGPT यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब यूजर्स ChatGPT में स्ट्रीमिंग सर्विस Tubi को इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस को बदल कर रख देगा। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब किसी AI प्लेटफॉर्म में सीधे एक स्ट्रीमिंग सर्विस ऐप का एक्सेस दिया जा रहा है। यानी अब आप Tubi में अपना मनचाहा कंटेंट ChatGPT के माध्यम से चुटकी में खोज सकते हैं। आपको बस अपने मन की बात बोलनी होगी और मूड के अनुसार आपको वही कंटेंट सुझाया जाएगा जो आप देखना चाहते हैं। 

ChatGPT में अब Tubi स्ट्रीमिंग ऐप का एक्सेस जोड़ दिया गया है। आप इसे ChatGPT के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। स्ट्रीमिंग ऐप टुबी चैटजीपीटी ऐप में ही डायरेक्ट इंटरफेस लॉन्च करने वाली पहली वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस बन गई है। कंपनी द्वारा जारी प्रेस रिलीज (via) के अनुसार, अब ChatGPT के ऐप स्टोर से Tubi ऐप को आप जोड़ सकते हैं और अपनी पसंद के स्ट्रीमिंग अनुभव के लिए दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं। YouTube और Amazon जहां AI पावर्ड सुझाव प्रदान करते हैं, वहीं Tubi खुद को ही ChatGPT की ऐप डायरेक्टरी में स्थापित करती है जो कि अपने तरह की पहली स्ट्रीमिंग सेवा है। 

ChatGPT में Tubi App को डाउनलोड करने के बाद यूजर को सिर्फ प्रॉम्प्ट देना है जो @Tubi से शुरू होगा। बस अब आपको असीमित स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा जो पारंपरिक सर्च इंजन नहीं दे सकते हैं। आपको बस निर्देश देने हैं। जैसे, '90 के दशक की एक फिल्म जिसे बच्चे और बुजुर्ग दोनों इंजॉय कर सकें।' यह ऐसे कंटेंट खोज लाएगा जो पारंपरिक सर्च इंजन में कहीं दबकर रह जाते हैं। 

Tubi, जो कि Fox के स्वामित्व वाली स्ट्रीमिंग ऐप है, ने घोषणा की कि अब वह ChatGPT का हिस्सा बनने जा रही है। यूजर्स यहां पर 3 लाख से ज्यादा मूवी और टीवी एपिसोड की बड़ी लाइब्रेरी में से मनचाहा कंटेंट सर्च कर सकते हैं। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो गई है। मनोरंजन के लिए अब अनगिनत विकल्प मौजूद हैं दर्शक सीमित हैं। ऐसे में प्लेटफॉर्म्स के बीच दर्शकों को आकर्षित करने की होड़ सी लगी है। ऐसे में सभी प्लेटफार्मों के लिए नया कंटेंट खोजना एक चुनौती बन गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »